BREAKING NEWS

Big story

News

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पूरे देश भर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पूरे देश भर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि आज पूरे देश भर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।


मुख्य कार्यक्रम सैफई (इटावा) में नेता जी की समाधि स्थल पर आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन, मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद श्री आदित्य यादव, विधायक श्री तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अंशुल यादव, श्री अनुराग यादव, अदिति यादव, समेत समाजवादी पार्टी के बड़ी में नेताओं और कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने नेताजी की समाधिस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने नेताजी को शत-शत नमन करते हुए उनके संघर्ष और सिद्धांतों पर चलते हुए सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नेता जी ने समाजवादी विचारों और गरीबों, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को न्याय और राजनीतिक ताकत दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। श्री यादव ने कहा कि यहां समाधि स्थल पर नेताजी की याद में मेमोरियल बनाया जा रहा है। समाजवादियों का मेमोरियल नेताजी को समर्पित है। 

नेताजी के इस मेमोरियल से हम सबको हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। इस मेमोरियल के माध्यम से नेताजी हम सबके जीवन में हमेशा वैसे के वैसे अपने विचारों के रूप में जिंदा रहेंगे। नेताजी की पुण्यतिथि पर हम लोग संकल्प लेते हैं कि संविधान की रक्षा के लिए संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे। संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। संविधान ही ढाल है। हम सब नेताजी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियां, पिछड़ों, दलितों के हक और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने फौज के लोगों, किसानों और पीडीए के लिए तमाम फैसले लिए जिनसे समाज में बदलाव आया। नेताजी ने हर मौके पर संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद और भाईचारा मजबूत करने और समाजवादी व्यवस्था लागू करने में काम किया। अपना पूरा जीवन लगा दिया। समाजवादी पार्टी इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ा कर पीडीए परिवार के लोगों को सम्मान और हक दिलायेगी।

श्री यादव ने कहा कि आज संविधान को कमजोर किया जा रहा है। आरक्षण को छीना जा रहा है। भाजपा सरकार और कुछ ताकतें आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही हैं। समाजवादी पार्टी ऐसी ताकतों को हमेशा-हमेशा के लिए हराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित, दुःखी, अपमानित एक पीड़ा के सूत्र में बंधे है। पीडीए के अधिकार, सम्मान के लिए तथा पीडीए के साथ हो रहे जुल्म, नाइंसाफी, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। 

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि अगले वर्ष नेताजी के जन्म दिन 22 नवम्बर 2026 तक प्रेरणा स्थल का मुख्य भाग बन जाये और बड़े कार्यक्रम के साथ उद्घाटन हो जाए। उन्होंने नेताजी के प्रेरणा स्थल बनाने में सहयोग दे रहे सभी लोगों का आभार प्रकट किया। श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं, साइकिल यात्रा और पदयात्रा करके आये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने भजनों और गीतों के माध्यम से नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नेता विरोधी विधान सभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव,  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी श्री बलराम यादव, सांसद श्री देवेश शाक्य, एमएलसी श्री जासमीर अंसारी, श्री मुकुल यादव, विधायक श्री आशु मलिक, श्री प्रदीप यादव, श्री अनिल प्रधान, श्री जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक श्री सोबरन सिंह यादव, पूर्व विधायक एवं वरिश्ठ नेता श्री जयशंकर पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री अम्बिका चौधरी, श्री चन्द्रदेवराम यादव, श्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी श्री अरविन्द यादव, श्री सुनील सिंह साजन, श्री सलामतुल्ला, इटावा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य, श्री जावेद आब्दी, श्री राजकुमार भाटी, श्री अनुराग भदौरिया समेत बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

     

Post a Comment