Video Viral लखनऊ : पेपर मील चौकी इंचार्ज को 2 लाख की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
लखनऊ : पेपर मील चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, 2 लाख की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, चौकी इंचार्ज धरंजय को घूस लेते गिरफ्तार किया, धारा कम करने के नाम पर ली 2 लाख रिश्वत
आरोपी को बचाने के नाम पर पेपर मिल चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह 2 लाख रुपए की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने का आरोप और दूसरे से धाराएं कम करने के नाम पर कर रहे थे उगाही, प्रतीक गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
https://x.com/ACOUPPolice/status/1983779966916424169?t=ZezZs7QtsA5_NbCTFqlUAg&s=19
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी का नाम केस से हटाने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा धनंजय सिंह महानगर थाने के पेपर मिल पुलिस चौकी पर तैनात है। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार रात में आजमगढ़ के मेहनाजपुर निवासी दरोगा को पुलिस चौकी से रिश्वत लेते दबोच लिया।
आलमबाग स्थित ब्रिटिश स्कूल ऑफ लैंग्वेज के संचालक प्रतीक गुप्ता व उसके एक परिचित पर उनकी पर्सनल सेक्रेटरी ने काॅफी में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर महानगर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतीक गुप्ता को कानपुर से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपी प्रतीक गुप्ता का नाम हटाने के लिए दरोगा रिश्वत देने का दबाव डाल रहे थे।
#Lucknow #Corruption #AntiCorruption @lkopolice




Post a Comment