Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा
https://x.com/INCIndia/status/1985961321955741854?t=NooTyCYL2ulyuwB2FvycIA&s=19
हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल
राहुल के आरोप : ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर हरियाणा की वोटर लिस्ट में पाई गई है। इन्हें 10 बूथ में 22 बार वोट देने का मौका मिलता है। साफ है कि ये BLO का काम नहीं है। ये फर्जी डेटा, सेंटर से डाटाबेस में डाला गया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने वोट चोरी के अपने आरोप दोहराए। राहुल गांधी ने मतदाताओं के फर्जी फोटो और फर्जी मकान के पतों पर सवाल उठाए।
राहुल के आरोप : प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कई राज्यों के एग्जिट पोल दिखाए। उन्होंने इनके जरिए कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई है। एक महिला की तस्वीर दिखा कर कहा कि हरियाणा में एक महिला ने अलग-अलग नाम से 10 जगह 22 बार वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि यह महिला एक ब्राजील की मॉडल है। उसने स्वीटी, विमला, सरस्वती आदि नाम से वोट डाला। उन्होंने कहा कि ये बूथ स्तर पर नहीं हो रहा है। ये सेंट्रलाइज ऑपरेशन है। राहुल गांधी ने कहा कि 'हमारे पास 'H' फाइल्स हैं और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरा राज्य चुरा लिया गया है। हमें शक है कि यह सिर्फ अलग-अलग सीटों पर नहीं हो रहा है, बल्कि राज्य और नेशनल लेवल पर हो रहा है।
https://www.youtube.com/live/SX3wXvQXT6w?si=3UgWuVPvNt3wlB2B
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है। उन्होंने कहा कि नकली फोटो वाले हरियाणा में एक लाख से ज्यादा मतदाता हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं की कोई पहचान नहीं होती और फर्जी मतदाता वोट डालने के बाद गायब हो जाते हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई लोगों की वीडियो क्लिप प्रसारित कराई, जिनमें वो लोग कह रहे थे कि उनकी वोट काट दी गई। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव के दौरान 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए।
वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी विदेश घूमने चले जाते हैं तो जीतेंगे कहां से। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में मतदान है और ये हरियाणा चुनाव की बात कर रहे हैं।
Post a Comment