BREAKING NEWS

Big story

News

लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया

लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया

15 दिसंबर 2025 : भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और आधुनिक भारत के निर्माता रहे “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी जी ने सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल जी अत्यंत कठोर निर्णय लेने वाले, अनुशासनप्रिय और निर्भीक नेता थे। राष्ट्रीय हित के लिए वे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुके। सरदार पटेल जी का जीवन अत्यंत सादा था। वे आडंबर से दूर रहते थे और ईमानदारी को राजनीति का आधार मानते थे।

श्री हिंदवी ने बताया कि सरदार पटेल जी का स्वतंत्रता आंदोलन में विशेष योगदान रहा उन्होंने खेड़ा सत्याग्रह (1918) और बारडोली सत्याग्रह (1928) का सफल नेतृत्व किया। बारडोली आंदोलन की सफलता के बाद जनता ने उन्हें “सरदार” की उपाधि दी।

सरदार पटेल जी स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बने। सरदार पटेल जी ने स्वतंत्रता के समय भारत में लगभग 565 रियासतें जिन्हें भारत में विलय कराया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल जी का व्यक्तित्व दृढ़ता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था, जबकि उनका कृतित्व भारत की एकता और प्रशासनिक मजबूती का आधार बना। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रीय एकता, दृढ़ नेतृत्व और ईमानदारी से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। सरदार पटेल जी सदैव भारत की आत्मा और एकता के प्रहरी के रूप में स्मरण किए जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्र, मनीष हिंदवी, संजय शर्मा, अनामिका यादव, जयप्रकाश सिंह, धमेन्द्र नाथ सिंह, अमित भारद्वाज, विजय द्विवेदी, मनोज शुक्ला आदि ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

.....

मनरेगा का नाम बदलने का प्रस्ताव दुर्भाग्यपूर्ण- कांग्रेस 

लखनऊ, 15 दिसंबर 2025 : मौजूदा सत्र में केन्द्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने का प्रस्ताव एवं योजना में और भी बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

इस मसले पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम इस योजना से हटाया जा रहा है। भाजपा सरकार के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि यह लोग गांधीवादी नहीं बल्कि गोडसेवादी हैं। पंडित नेहरू के प्रति इनका नफरत का भाव तो जगजाहिर था लेकिन इन्हें बापू से भी नफरत है यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है।

श्री राय ने कहा यूपीए-1 की योजना मनरेगा ने ना सिर्फ इस देश में न्यूनतम मजदूरी को हकीकत बनाया बल्कि पिछले 20 वर्षों में यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ रही है। इसमें होने वाले दबाव कृषि मजदूरों के शोषण का रास्ता खोलेंगे। मसौदे से यह स्पष्ट है कि मजदूरों के कानूनी अधिकार खत्म होने जा रहे हैं।

श्री अजय राय जी ने कहा कि नए फंडिंग पैर्टन अब राज्यों को 10 प्रतिशत के बजाय 40 प्रतिशत तक हिस्सेदारी देनी होगी जो कि ना सिर्फ बहुत मुश्किल है बल्कि राज्यों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और यह योजना भी कमजोर होगी।

श्री अजय राय जी ने कहा कि यह सरकार हमेशा से ही किसान और मजदूर विरोधी रही है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर इसने कृषि मजदूरों पर बड़ा कुठाराघात किया है।

Read More : 

Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा 

Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला 

Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints

नर्सेस संघ का 18वां द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन- जिन्दगी बचाने में नर्सों की भूमिका अहम : ब्रजेश पाठक

वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटर पहचानें, शिकायत करें

"120 बहादुर" फिल्म : अखिलेश यादव ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म देखी 

Video, Lucknow : यो यो हनी सिंह और राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनीनगर

उत्तर प्रदेश के 14 अस्पताल आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस : ब्रजेश पाठक

विकसित भारत 2047- उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका : ब्रजेश पाठक

Jio-NHAI में करार - नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट


Post a Comment