BREAKING NEWS

Big story

News

संविधान संवाद कार्यक्रम के माध्यम से 100 दिनों में प्रदेश भर में 30 रैलियों करके जनता को करेंगे जागरूक- अविनाश पाण्डेय

संविधान संवाद कार्यक्रम के माध्यम से 100 दिनों में प्रदेश भर में 30 रैलियों करके जनता को करेंगे जागरूक- अविनाश पाण्डेय

मनरेगा में बदलाव ग्रामीण मजदूरों के हक का दमन है- अविनाश पाण्डेय

एसआईआर के नाम पर हो रही वोट चोरी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा- अविनाश पाण्डेय

लखनऊ, 28 दिसंबर 2025 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी-उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी, पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी उ0प्र0 प्रदीप नरवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन, सांसद तनुज पुनिया, सांसद राकेश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पाण्डेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ सी पी राय, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, आस्था तिवारी, अलीमुल्लाह खान, डॉ सुधा मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

प्रेसवार्ता से पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी ने उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं पत्रकार बन्धुओं को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि आज देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है वह हमारे लिए बेहद चिंता का विषय है। वर्तमान समय में देश का आम जनमानस महंगाई, बेरोजगारी, से जूझ रहा है, किसान बदहाल हो चुके हैं। भाजपा द्वारा देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का लगातर प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र और संविधान को लगातार कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। 

कहा कि मनरेगा रोजगार की योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों का अधिकार है, और ग्राम सभा इसकी आत्मा। इस आत्मा को कमजोर कर भाजपा सरकार देश के गांव और गरीब दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में कामों का चयन, कार्यों की प्राथमिकता, मजदूरों की निगरानी ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र में था जिसे केंद्रीय पोर्टल, दिशा-निर्देश और मंत्रालयों के अधीन कर दिया गया है, जिससे ग्राम सभा केवल औपचारिक संस्था बनकर रह गई है। फंड रिलीज़ में देरी से मजदूरों को महीनों तक मजदूरी नहीं मिलती। कई राज्यों में काम की मांग होने के बावजूद काम नहीं दिया जा रहा। जिसका सीधा असर गरीब मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है। पहले ग्राम सभा के माध्यम से भ्रष्टाचार पर रोक, पारदर्शिता, जवाबदेही सुनिश्चित होती थी। अब ऊपर से नियंत्रित व्यवस्था में जवाबदेही घट रही है और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ रही है।

श्री पाण्डेय ने एसआईआर के नाम नाम पर हो रही वोट चोरी को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का भाजपा एक सुनियोजित प्रयास है।

उन्होनें कहा कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटा जा रहा है जो संदेह के घेरे में आता है। इससे आम नागरिक का मतदान का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हैं, लेकिन भाजपा सरकार के संरक्षण में चुनावी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। यह सीधे तौर पर संविधान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जनता के विश्वास पर हमला है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और वोट की रक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जननायक श्री राहुल गांधी जी एवं हमारी मार्गदर्शक राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि आने वाले 100 दिनों हम पूरे प्रदेश में ‘‘संविधान संवाद’’ कार्यक्रम के माध्यम से जनपद वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, चित्रकूट सहित प्रदेश भर में 30 रैलियों का आयोजन कर प्रदेश की जनता को जागररूक करने का कार्य करेंगे। न सिर्फ रैलियाँ बल्कि भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ चौपालें महापंचायतें और सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा से प्रतिबद्ध कैडर को इस लड़ाई में मजबूत भूमिका का निवर्हन करने के लिए पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि 2026 के स्थानीय चुनाव, एमएलसी चुनाव कार्यकर्ताओं की मंशा का सम्मान रखते हुए पार्टी अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी और विधानसभा 2027 का चुनाव के दृष्टिकोण से कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपनी चुनावी तैयारियों में डट चुकी है और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार है। 


कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण                                            

लखनऊ, 28 दिसंबर 2025 : आज कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी जी एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। 

तद्पश्चात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया और उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर शपथ दिलाई गई। 

कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक आर्ट पिक्चर गैलरी की प्रदर्शनी लगाई गई जिसके माध्यम से उपस्थित कांग्रेसजनों को आजादी के पहले एवं बाद तक हुए कांग्रेस अधिवेशनों एवं उनके उद्देश्यों तथा निर्णयों से अवगत कराया गया। जिसमें कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य उसकी पूर्ति के लिए त्याग और बलिदान करने वाले महापुरुषों के नाम और चित्रों का समावेश किया गया है। 

स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अविनाश पाण्डेय जी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश की आत्मा और विचारधारा है। यह वही पार्टी है जिसने देश को आज़ादी दिलाई और आज़ादी के बाद लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव रखी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और जनसेवा से भरा हुआ है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महान नेताओं ने देश को सही दिशा दी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान, मजदूर, युवा, महिला, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की है।

अंत में श्री पाण्डेय ने आर्ट गैलरी की तहे दिल से प्रशंसा करते हुए आयोजक मंडल के अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन मीडिया विभाग श्री मनीष हिंदवी एवं उनकी टीम सभी सदस्यों की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी को उक्त आर्ट पिक्चर गैलरी को मास्टर पीस मानकर इसी प्रकार प्रदेश के समस्त 18 मंडलों पर प्रदर्शित कराने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उ0प्र0 का यह संदेश पूरे देश को देना है कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता निस्वार्थ रूप उठ खड़े हुए हैं आने वाला 2027 कांग्रेस का होगा। पूरे प्रदेश में रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी उ0प्र0 श्री प्रदीप नरवाल ने कहा कि सन 1885 में स्थापित कांग्रेस ने आज तक संविधान और लोकतंत्र को महत्व दिया है। विभिन्न भाषाओं को बोलने वाला देश आज एक है यह सिर्फ संविधान की देन है जिसे आज भाजपा समाप्त करना चाहती है।

प्रमुख शिक्षाविद, सजग इतिहासकार और क्रांतिकारी विचारधारा के धनी कश्मीर नामा जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक डॉ0 अशोक पाण्डेय जी ने कहा कि कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है। मुख्य रूप से जिसके तीन सिद्धांत हैं जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र एवं अनेक पंथों में बटी हुई जनता एकत्र कर भारतीय बनाया। उन्होंने कहा कि दूसरा सिद्धांत अहिंसा का है कोई कायर कभी अहिंसक हो नहीं सकता। अहिंसक होना कायरता नहीं बल्कि वीरता की निशानी है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में कभी नहीं कहा कि हमें भाजपा मुक्त भारत चाहिए। परंतु मोदी जी बार-बार कहते हैं कि हमें कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए क्योंकि कांग्रेस के सिद्धांतों से उसकी लोकप्रियता से डरते हैं। 

इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक एवं दलित चिंतक एच0एल0 दुसाध ने कहा कि आजादी का आंदोलन बड़ी मुश्किल हालत में था जब कांग्रेस की स्थापना हुई। आगे चलकर गांधी जी के नेतृत्व में एक विशाल लड़ाई लड़ी गई। यह लड़ाई पूरी दुनिया में लड़ी गई यह शासक और गुलामों के बीच संघर्ष की कहानी है। आर्थिक असमानता ही मानव जीवन की सबसे बड़ी समस्या है जो वर्तमान भाजपा सरकार में दिखती है।

Post a Comment