बिजनौर के किन्नरों के दो गुटों में विवाद
जिले में क्षेत्र और गद्दी के अधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद का आरोप
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के किन्नर हाजी रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झालू के किन्नरों के सभी आरोपों का जोरदार ढंग से खंडन किया उन्होंने कहा कि मुस्कान चौधरी और उनके साथियों द्वारा उन पर लगाए गए परेशान करने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालने का मामला बेबुनियाद है रानी किन्नर ने बताया कि समाज को बदनाम करने और किन्नरों की एकता को तोड़ने की मुस्कान चौधरी और शबनम साजिश रच रही है रानी किन्नर ने आगे बताया कि जब मुस्कान चौधरी और उनके साथी उनके साथ नहीं है तो धर्म परिवर्तन करने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है उन्होंने आरोप लगाया की मुस्कान चौधरी गुट के सलीम और अब्बास जैसे लोग किन्नर समाज में रंजिश बढ़ा रहे हैं वह लोगों को उकसाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दिलाने की कोशिश कर रहे हैं हाजिर रानी किन्नर ने झालू के कुछ किन्नरों पर राम के चौराहे पर दुकान कब्जाने और मोहल्ला जाटान में एक युवक की पत्नी को जहर देने के मामले में फसाने के भी आरोप लगाए रानी ने कहा कि उनका समाज सभी धर्म और बिरादरियों का सम्मान करता है यदि कोई हिंदू मुस्लिम का मुद्दा उठाकर समाज को बांटने की कोशिश करता है तो समाज की ओर से उसे पर भारी जुर्माना लगाया जाता है उन्होंने आगे कहा कि समाज ने ऐसे लोगों का बहिष्कार कर रखा है ऐसे लोग किन्नर समाज के किसी भी सम्मेलन या कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते उन्होंने झालू के कुछ किन्नरों को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि यह लोग डरा धमका कर ही काम करते हैं रानी और लता किन्नर ने पुलिस प्रशासन से अपील की दोनों पक्षों की शिकायतों की गहन और भेदभाव के साथ जांच कराई कराकर सच्चाई सामने लाई जाए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाजी रानी, तब्बू ,सोनम, जोया, और सानिया सहित कई किन्नर शामिल थे
बाइट....

Post a Comment