BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ : नववर्ष के प्रथम दिवस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रोगियों को दी सौगात

लखनऊ : नववर्ष के प्रथम दिवस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रोगियों को दी सौगात

प्रदेश के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित होगी डिजिटल एक्सरे मशीन

लखनऊ : नववर्ष के प्रथम दिवस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रोगियों को दी सौगात

डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना के के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई

डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना से सुलभ और आधुनिक होंगी चिकित्सीय सुविधाएं

जनपद-अलीगढ़ के 3, आजमगढ़ के 4, इटावा के 4, कन्नौज के 2 सीएचसी पर लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीन

कानपुर नगर में 3, लखनऊ में 16, मऊ में 4 डिजिटल एक्सरे मशीन

मुरादाबाद के 2, रायबरेली के 5, सम्भल के 3 सीएचसी पर भी होगी स्थापना

सोनभद्र के 2, सुल्तानपुर के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीने

जनपद-देवरिया, रामपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, मेरठ, महराजगंज, महोबा, कौशाम्बी, हरदोई, बस्ती, बरेली एवं बलिया के 01-01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी डिजिटल एक्सरे मशीन लगायी जायेंगी

मरीजों को बेहतर सेवाएं देना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

नए साल के पहले दिन डिप्टी सीएम ने मरीजों को दी सौगात

यूपी के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीन 

मशीन क्रय के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी

लखनऊ, 1 जनवरी : नए साल के पहले दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश भर के मरीजों को सौगात दी है। प्रदेश के 24 जिलों के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दे दी गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि हड्डी, चेस्ट, रीढ़ समेत दूसरी बीमारियों के इलाज में एक्सरे जांच अहम है। बीमारी की सटीक पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। 12.10 करोड़ रुपये से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। इसमें एक मशीन की कीमत लगभग 18.91लाख रुपए है। इससे छोटे-छोटे व महीन फ्रैक्चर और दूसरी बीमारियों की पहचान की जा सकेगी। 

ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों को अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि डिजिटल एक्सरे होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। मरीजों को एक्सरे जांच के लिए एक से दूसरे अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी होगी। कम समय में सटीक जांच की सकेगी। बड़े अस्पतालों में एक्सरे जांच का इंतजार भी कम होगा। एक्सरे फिल्म कुछ ही देर में मरीजों को मिल जाएगी। इससे इलाज की राह आसान होगी।

यहां स्थापित होंगी एक्सरे मशीनें

अलीगढ़ सीएचसी में तीन, कन्नौज में दो, आजमगढ़ व इटावा में चार-चार एक्सरे मशीन लगेंगी। कानपुर नगर में 3, लखनऊ में 16, मऊ में 04 डिजिटल एक्सरे मशीन। मुरादाबाद के 2, रायबरेली के 5, सम्भल के 3 सीएचसी में मशीन लगेगी। सोनभद्र में 2, सुल्तानपुर के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीने लगेंगी। देवरिया, रामपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, मेरठ, महराजगंज, महोबा, कौशाम्बी, हरदोई, बस्ती, बरेली एवं बलिया सीएचसी में एक-एक डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी।

Post a Comment