अनुपमा जायसवाल से मिले डिप्टी सीएम, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, धर्मपाल पहुंचे मेदांता अस्पताल
लखनऊ, 28 अप्रैल : प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा के महामंत्री, संगठन धर्मपाल मंगलवार शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बहराइच सदर से विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने पहुंचे। दोनों डिप्टी सीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि मातृ शक्ति के हक एवं सम्मान की रक्षा के लिए विधायक अनुपमा जायसवाल सदैव संघर्षशील रहतीं हैं।
विधायक अनुपमा जायसवाल हाल में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई थीं।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment