BREAKING NEWS

Big story

News

ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में जांच के आदेश

ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में जांच के आदेश

दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख

ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में जांच के आदेश

लखनऊ 10 मई : बरेली जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला को इलाज न मिलने और मरीज को ठेले पर ले जाने के वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देशित किया है कि वह वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराएं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों की सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मरीज मेरे लिए ईश्वर का रूप हैं। उनकी सेवा में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पतालों के प्रति मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि खराब होती है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment