बिजनौर : जेल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद लोगों में नाराजगी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में कल जेल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनावपूर्ण माहौल में बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद प्रदर्शनकारियों ने जजी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया जाम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस की कई बार नोंकझोंक भी हुई
तभी मौके पर तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया इससे पहले ग्रामीणों ने कल भी दीपक की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जजी चौराहे पर प्रदर्शन किया था
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दीपक की मौत की सही जांच कर इंसाफ की मांग की थी बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी की कल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच चल रही है सुबह से भारी संख्या में पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर दिया गया था एस पी सिटी के जी सिंह खुद सी ओ सिटी संग्राम सिंह के साथ पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे पोस्टमार्टम हाउस पर एस डी एम सदर रितु रानी ने कई बार आक्रोशित ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी
बाइट ग्रामीण

Post a Comment