BREAKING NEWS

Big story

News

हमारी प्राथमिकता, सबको मिले गुणवत्तापरक उपचारः ब्रजेश पाठक

हमारी प्राथमिकता, सबको मिले गुणवत्तापरक उपचारः ब्रजेश पाठक

वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डिप्टी सीएम ने दिए आवश्यक निर्देश 

कहा- केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं 

उपमुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की 

हमारी प्राथमिकता, सबको मिले गुणवत्तापरक उपचारः ब्रजेश पाठक  वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डिप्टी सीएम ने दिए आवश्यक निर्देश   कहा- केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं   उपमुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ/वाराणसी, 29 जुलाई : आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निरंतर इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। हमें अपने कार्य को और गुणवत्तापरक बनाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

वे बुधवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुविधाएं सभी पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचें। डिप्टी सीएम ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों से बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, बच्चों के टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से संबंधित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन को लेकर चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि आभा आईडी स्टेटस को लेकर अधिकारी अपडेट रहें। ई कवच पोर्टल एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मेयर अशोक तिवारी, अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा, डॉ. आरवी कमल, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, स्वास्थ्य इकाइयों के सीएमएस अन्य अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment