BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : 17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा

बिजनौर : 17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में 17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी करने की बात कही है बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र भी प्रदान करेंगे और विकास योजनाओं का लोकार्पण करने का भी कार्यक्रम है

बिजनौर : 17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा

इस मौके पर बोलते हुए बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने कहा है कि 17 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्धमान कॉलेज में प्रस्तावित दौरा है वर्धमान कॉलेज के मैदान में हम लोग जनसभा की तैयारी कर रहे हैं हमारी जो दो विधानसभा है चांदपुर और बिजनौर उसमें जो परियोजनाएं तैयार है उनका भी लोकार्पण सीएम करेंगे


मुख्यमंत्री लगभग 1000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का  लोकार्पण करेंगे हमारी पूरी तैयारी कर रहे हैं कि जनसभा में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि और आम जनता को सभी सुविधाएं मिले और यह विशाल सभा सफलतापूर्वक संपन्न हो जाए हम मोबाइल टॉयलेट्स, पानी का अरेंजमेंट पार्किंग आदि सभी व्यवस्थाएं यहां पर कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरेगा और वहां से बाय रोड मुख्यमंत्री वर्धमान कॉलेज के मैदान पर बने जनसभा स्थल पर पहुंचेगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे 

बाइट जसजीत कौर डीएम बिजनौर


Post a Comment