BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

बिजनौर : डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

डीएम ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की 

बिजनौर : डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी  रणविजय सिंह के मार्गदर्शन में विकसित भारत जी-राम जी अभियान के अंतर्गत जल सुरक्षा (Water Security) को प्राथमिकता देते हुए जनपद बिजनौर में एक साथ 157 तालाबों के निर्माण एवं पुनरोद्धार कार्यों का शुभारम्भ किया गया। अभियान के तहत जनपद में 500 से अधिक तालाबों का चयन किया गया है, जिनमें प्रथम चरण में 157 तालाबों पर कार्य प्रारम्भ किया गया। विकास खंड अफजलगढ़, बूढ़नपुर स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, जलीलपुर, किरतपुर, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, नहटौर तथा नूरपुर सहित विभिन्न विकास खंडों में एक साथ तालाबों की खुदाई एवं पुनरोद्धार कार्य शुरू कराया गया। 

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विकास खंड हल्दौर की ग्राम पंचायत गोरखपुर टोपरी में तालाब पुनरोद्धार कार्य का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने तथा जल बचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। 

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत भोजपुर भोपतपुर में कार्य प्रारम्भ कराया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रमुख धामपुर एवं नूरपुर सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर फावड़ा चलाकर अभियान का शुभारम्भ किया तथा ग्राम प्रधानों, सचिवों, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया। 

उपायुक्त (श्रम रोजगार) को निर्देशित किया गया कि चयनित सभी 500 से अधिक तालाबों पर अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह तक कार्य प्रारम्भ कराया जाए। साथ ही कार्यों में कैचमेंट एरिया, इनलेट, आउटलेट आदि का तकनीकी मानकों के अनुरूप विकास सुनिश्चित किया जाए तथा तालाबों के किनारों पर छायादार पौधों का रोपण भी कराया जाए।
















Post a Comment