होर्डिंग वार, बीजेपी के मौसम ने मारी बाजी
रिपोर्ट, शकील अहमद, बिजनौर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर बिजनौर पहुंचेंगे। वह वर्धमान डिग्री कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग 1003 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं में बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पहले से चल रही थी वर्धमान डिग्री कॉलेज के मैदान में पंडाल और मंच लगाया गया है साथ ही जनता के बैठने के लिए भारी संख्या में कुर्सियां लगाई गई है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है चप्पा चप्पा पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बिजनौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह कार द्वारा वर्धमान डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। यंहा पर लाभर्तियो को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री के बिजनौर आगमन को लेकर पुलिस लाइन से लेकर वर्धमान कॉलेज तक नेताओं के बैनर पोस्टर फटे पड़े हैं साथी शहर के लिए कहीं भी हिस्से में सिर्फ सदर विधायक सूची मौसम चौधरी उनके पति ऐश्वर्या मौसम के अलावा अन्य नेताओं के बैनर पोस्टर नही दिखाई दिए। पुष्प वर्षा के लिए करीब एक दर्जन बुलडोजर भी मांगे गए हैं जो सभा में आ रहे हैं लोगों और कम के काफिले पर कुछ वर्ष करेंगे साथ ही भीषण गर्मी में जगह-जगह पानी का भी इंतजाम किया गया है ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने बताया कि करीब डेढ़ सौ बसें उनके द्वारा कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए लगाई है जो कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही गर्मी को देखते हुए कई जगह ठंडे पानी का भी इंतजाम किया गया है

Post a Comment