BREAKING NEWS

Big story

News

रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है। सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया

मुकेश डी. अंबानी, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

“रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है। सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया है। हमारे अलग-अलग तरह के बिज़नेस पोर्टफ़ोलियो ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है, वह भी ऐसी तिमाही में जब भू-राजनीतिक तनाव जारी रहे और कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा। 

रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है। सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया

इस तिमाही में डिजिटल सर्विसेज़ बिज़नेस की ग्रोथ की रफ़्तार बनी रही। मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज सर्विसेज़ में जियो का प्रदर्शन शानदार रहा, जिससे सालाना आधार पर कमाई में 15% की अच्छी ग्रोथ हुई। तिमाही के दौरान जियो  प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने SEBI के पास अपना DRHP फ़ाइल किया, जो इसकी पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाला IPO जियो के सफ़र में एक अहम पड़ाव होगा और निवेशकों को भारत की डिजिटल ग्रोथ स्टोरी में शामिल होने का मौका देगा। 

रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में दमदार ग्रोथ दिखाई है और सभी कंज़म्पशन फ़ॉर्मेट और चैनलों में अच्छा परफॉर्मेंस किया है। हमारी ओमनी-चैनल मौजूदगी लाखों भारतीय ग्राहकों को सेवा दे रही है और मुझे भरोसा है कि यह भारत की लॉन्ग-टर्म कंज़म्पशन ग्रोथ का फ़ायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस तेज़ी से बढ़ रहा है और FMCG ब्रांड्स का पोर्टफ़ोलियो भारतीय ग्राहकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। RCPL का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में दो गुना से ज़्यादा हो गया है।

O2C बिज़नेस ने तिमाही के दौरान दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऑल-टाइम हाई मिडिल डिस्टिलेट क्रैक्स और बेहतर डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल डेल्टाज़ का योगदान रहा। यह कामयाबी मुश्किल ग्लोबल एनर्जी मार्केट और सप्लाय चेन में रुकावटों के बावजूद मिली। हमारी टीमों ने ऑपरेशनल-एजिलिटी के साथ इस मुश्किल माहौल का सामना किया और घरेलू बाज़ार में ज़रूरी ईंधन और मटीरियल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की।

इस तिमाही में, मूडीज़ रेटिंग्स ने हमारे विदेशी मुद्रा डेट इश्युएंस को "Baa1" में अपग्रेड किया, जो हमारे कैश फ़्लो और वित्तीय स्थिति की मज़बूती को दिखाता है।

मुझे अपने बिज़नेस की मज़बूती और अपने लोगों के प्रतिभा व प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है। FY27 की शुरुआत मुझे आने वाले साल के बारे में नई उम्मीद देती है, क्योंकि हम नए एनर्जी प्रोजेक्ट्स को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने और जियो IPO के ज़रिए वैल्यू अनलॉक करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"



































Post a Comment