बिजनौर : अपना दल एस का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में अपना दल एस का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें जिले भर से पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया
हल्दौर के एक निजी बैंक्विट हॉल में अपना दल एस सोनेलाल पटेल पार्टी का एक जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना दल एस का जय कारा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद के नारे लगाए इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा है कि अपना दल एस ही सच्चे मन से दलित, समाज के दबे कुचले और वंचित लोगों की हितेषी पार्टी है
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव समाज के हित के लिए काम करती हैं चाहे अभी का मुद्दा हो जिसमें वकील लोग घर बैठने के कगार पर थे ई रजिस्ट्रेशन को उन्होंने ही खत्म कराया है जिससे वकीलों को लाभ हुआ है और अपना दल की जीत हुई है
एक सवाल के जवाब में शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनाव में अपना दल एस बिजनौर जिले की दो सीटों नजीबाबाद और नगीना पर अपनी दावेदारी पेश करेगा
उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी ने नजीबाबाद विधानसभा में बहुत काम किया है और क्षेत्र के लोग अपना दल एस को समर्थन करने के लिए तैयार है हम लोग हमेशा ही समाज के दलित वंचितों और अति पिछड़ों के लिए संघर्ष करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे
कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बोलते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि पार्टी के अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की विचारधारा घर-घर पहुंचे और पार्टी का झंडा हर घर पर लगे क्योंकि अपना दल ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है पूरब में हमारी पार्टी के 13 विधायक है हम चाहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह पार्टी के विधायक बनकर आए और हमारा जिला बिजनौर भी अपना दल एस के लिए कम करें और दो-तीन विधायक जीत कर विधानसभा में भेजने का काम करें इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी
राष्ट्रीय सचिव अलका पटेल सरदार अभिषेक कुमार जिला उपाध्यक्ष जिला महासचिव मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूसुफ, शमशेर आलम नगर अध्यक्ष हल्दौर परवेज आलम नगर महासचिव जावेद सिद्दीकी विधानसभा महासचिव नरेश चौहान किशोर कुमार विधानसभा अध्यक्ष दुष्यंत कुमार आदि मौजूद थे,
बाइट शैलेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष
बाइट मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी जिला महासचिव


Post a Comment