बिजनौर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा, विपक्ष पर बोला हमला
₹1,003 करोड़ से अधिक की 76 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर, +919368353695
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर करारा हमला बोला...उन्होंने ₹1,003 करोड़ से अधिक की 76 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली, तुष्टिकरण की राजनीति और क्षेत्र में आए सुरक्षात्मक बदलावों पर बोलते हुए जनसभा में कानून-व्यवस्था, विकास और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था, जबकि उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत कर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बिजनौर में अपराध चरम पर था। सरकार बनने के बाद सबसे पहले कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है मुख्यमंत्री ने अपने हालिया बढ़ापुर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पाकिस्तान से आए लोगों को जमीन के पट्टे दिए गए थे। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का भी उल्लेख किया और विभाजन के समय की ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और योगेंद्र नाथ मंडल का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकारी योजनाओं का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, जबकि अब छात्रवृत्ति, राशन और आवास जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार और परिवारवाद हावी था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जनता की समस्याएं सुनने का समय नहीं था और इसी वजह से जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Post a Comment