BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों पर चला बुलडोज़र

बिजनौर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों पर चला बुलडोज़र 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर बनी छह दुकानों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुछ ही देर में दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं।

बिजनौर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों पर चला बुलडोज़र

जैसे ही बुलडोजर और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया और कार्रवाई शुरू होते ही बुलडोजर ने एक-एक कर समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर बनी छह दुकानों को ध्वस्त कर दिया। देखते ही देखते पक्के निर्माण मलबे के ढेर में बदल गए।

प्रशासन के मुताबिक, फरीदपुर खेमा क्षेत्र में हितेश के मकान से समाजवादी पार्टी कार्यालय के गेट तक बनी इन दुकानों का भवन मानचित्र स्वीकृत नहीं था। इन्हें पहले सील किया गया था। 11 जून 2025 को नियत प्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, विनियमित क्षेत्र ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। आदेश के खिलाफ अपील की गई, लेकिन 26 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी ने अपील खारिज करते हुए आदेश को बरकरार रखा।

इसके बाद संबंधित पक्ष को अंतिम नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया। समय सीमा समाप्त होने पर प्रशासन ने बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई अमल में लाई। बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और लोग कार्रवाई देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Post a Comment