बारिश से और हरिद्वार गंगा में 1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बिजनौर में गंगा और खो नदी का जलस्तर बढ़ा
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से गंगा में भी उफान आ गया है बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भी कुछ दिन पहले ही रावली तटबंध का निरीक्षण किया था
हरिद्वार गंगा में 1. 26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद जनपद बिजनौर में भी गंगा और खो नदी का जलस्तर बढ़ गया है गंगा का जलस्तर 225 से बढ़कर 230 क्यूसेक के संवेदनशील दायरे तक पहुंचने से चांदपुर और बिजनौर तहसील क्षेत्र के लगभग 11 गांव की कृषि भूमि में जल भराव की स्थिति बन गई है प्रशासनिक स्तर पर मोर्चा संभालते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर और उप जिलाधिकारी चांदपुर प्रशांत वर्मा ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया है डीएम ने बाढ़ चौकिया को 24 घंटे एक्टिव रखने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने और स्वास्थ्य टीमों को घर-घर भेजकर जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं
वही दूसरी ओर रावली तटबंध की स्थिति मजबूत बनी हुई है गंगा उफान पर है लेकिन अभी कोई खतरा नहीं है सिंचाई विभाग के अधिकारी केपी सिंह का कहना है कि बैराज गंगा और हमारे सभी तदबाण सुरक्षित है तदबाण का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और हमारे उच्च अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं अरावली तटबंध की स्थिति को क्लियर करते हुए केपी सिंह ने कहा है कि गठबंधन बिल्कुल सुरक्षित है और सेफ्टी परपस से हम लोग पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं
बाइट के पी सिंह





Post a Comment