बिजनौर : अस्पताल में 7 वर्षीय बच्ची की मौत से हंगामा, पत्रकारों ने दिया धरना, लापरवाही का आरोप
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर, 2026: आरोप है कि हल्दौर निवासी पत्रकार संजीव मिश्रा की 7 वर्षीय पुत्री की गोपाल अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही से मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया और जिले के पत्रकारों ने धरना देकर अस्पताल को सील करने की मांग की।
मृतका के पिता संजीव मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने बच्ची को गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक न तो कोई डॉक्टर आया और न ही कोई स्टाफ। बार-बार कहने के बावजूद बच्ची को सही इलाज नहीं मिला। उनका आरोप है कि डॉक्टर के असिस्टेंट अपनी मर्जी से दवाई देते रहे, जिससे शाम को बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर पंकज चौधरी मौके से फरार हो गए। बाद में धरने पर पहुंचे डॉक्टर ने बच्ची के परिजनों से माफी मांग कर दुख प्रकट किया है
इस दुखद घटना पर वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा, "में बहुत दुखी हूं। 8 घंटे तक कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं आया। मैं मांग करता हूं कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इमरजेंसी में भी बच्ची को कोई मेडिकल एड नहीं मिली।"
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, "अस्पताल पहुंचकर लगा जैसे मेरी ही बच्ची मरी हो। अस्पताल के डॉक्टर में संवेदनाएं खत्म हो गई हैं। इस घटना ने पूरे चिकित्सा पेशे पर बदनुमा दाग लगाया है।" पत्रकारों ने जिला प्रशासन से गोपाल अस्पताल को तत्काल सील करने और दोषी डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धरना देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, अचल चौधरी, शकील अहमद, समीउल्लाह, मरगूब रहमानी, अनिल चौधरी आदिल खान, सचिन वर्मा, राजकुमार इफ्तिखार मलिक, अवनीश गौड़, अरबाब रहमानी भटनागर,सोनू, आशीष चौधरी, नवीन कुमार आदि मौजूद थे
बाइट सूर्यमणि रघुवंशी वरिष्ठ पत्रकार
बाइट अध्यक्ष जिला बार
बाइट संजीव मिश्रा मृतिका के पिता

Post a Comment