BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : माहत्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान जागरूकता कार्यक्रम

बिजनौर : माहत्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : माहत्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय  बिजनौर में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान एवम देहदान तथा निम्न विषयों-देहदान, अंगदान, नेत्रदान, त्वचा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

बिजनौर : माहत्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ चौधरी ललिता के निर्देशन किया गया! कार्यक्रम का संयोजन *डॉ दिनेश एवम डा अलोक त्रिपाठी *डॉ अनुज बर्मन द्वारा किया गया तथा मंच का संचालन *डा संगीता यादव * ने किया। और साथ ही बताया की देहदान और अंगदान के लिए जागरूक होना जरुरी है डॉ अनुज बर्मन बिभागध्यक्ष नेत्र रोग विभाग ने  अंग (नेत्र) दान के विषय में विस्तार से बताया। और कहा की लोगो को प्रतिज्ञा लेनी चाहिए  की किसी के जीवन की आप रौशनी बन सकते हो नेत्रदान करना करना किसी महादान से कम नहीं है

मेडिकल कालेज के शरीर रचना विभाग के डॉ विदित दीक्षित ने  देह दान की जागरूक करने के लिए बख्यान दिया और बताया की चिकित्सक के पढ़ने और सिखने की पहली सीढ़ी ही शरीर संरचना है इसलिए देह दान अति आवश्यक है 

प्रधानाचार्य डॉ चौधरी ललिता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी चिकित्सकों, सभी छात्र, छात्रओ को को देह दान और अंग दान के विषय में जागरूक होना चाहिए। मानव अंग जैसे कि किडनी, लीवर, हृदय आदि व्यक्ति के ब्रेन डेड होने पर दान दिया जा सकता है  तथा ग्रंथों में उल्लेखित है कि अंग दान तथा देह दान एक पवित्र एवम पुनीत कार्य है। लेकिन सामाजिक रूढ़ीवादिता के कारण हम अंग दान एवम देह दान नहीं करते हैं। मैं आम जनमानस से अपील करता हूं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय शिक्षण एवम प्रशिक्षण के लिए समाज के लिए कौशल युक्त प्रशिक्षित चिकित्सक रूपी मानव संपदा के निर्माण के लिए आप निर्भीक एवम निडर हो कर अंग दान एवम देह दान करें। 

उपप्रधानचर्या डॉ तुहिन वासिष्ठ ने हार्ट ट्रांसप्लांट पे प्रकाश डाला और लोगो को दान के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील मलिक ने बताया की जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहे जिससे आम जन मानस इस पुनीत कार्य मै योगदान करें MBBS के छात्र छात्राओं द्वारा देह दान और अंग दान की जागरूकता के लिए हॉस्पिटल परिसर में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया

उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गोस्वामी ने कहा की मॉर्डन चिकित्सा के लिए देह दान जरुरी है प्रधानाचार्य डॉ चौधरी ललिता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डा अलोक त्रिपाठी , डॉ दिनेश डॉ अनुज बर्मन , डॉ विदित दीक्षित, डॉ संगीता, डॉ नितिन, डॉ अतुल,  डॉ अर्चित, डॉ निखिल, डॉ शोभिता के साथ साथ सभी चिकित्सको एवम उपस्थित छात्र छात्राओं को बधाई दी







Post a Comment