BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : नजीबाबाद में 29 अगस्त को महिला के साथ धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा

बिजनौर : नजीबाबाद में 29 अगस्त को महिला के साथ धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में 29 अगस्त को हुई महिला के साथ धोखाधड़ी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो ठगो को किया गिरफ्तार 

बिजनौर : नजीबाबाद में 29 अगस्त को महिला के साथ धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा

पीड़ित केशव भट्ट पुत्र गोपाल दत्त भट्ट निवासी उमराव पुर पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड निवासी ने नजीबाबाद थाने पर ताहिर देकर बताया कि उसकी पत्नी के साथ दो नागा साधुओं ने बहला फुसलाकर धोखा करके उसकी पत्नी की अंगूठी मंगलसूत्र और चैन लूट ली 

नजीबाबाद पुलिस ने इस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी और दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली पकड़े गए जहांगीर पुत्र बाबू नाथ और गुरविंदर पुत्र देवी चंद निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार के नाम प्रकाश में आए तथा इस मामले में पुलिस ने धारा 309 बी एन एस की भी वृद्धि की है 

बिजनौर पुलिस ने 30 अगस्त को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त जहांगीर पुत्र बाबू नाथ और गुरविंदर पुत्र देवदास निवासी घोसीपुरा हरिद्वार को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है 

अभियुक्त जहांगीर के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी और एक पीली धातु की चेन बरामद हुई है बरामद पीली धातु की अंगूठी के संबंध में थाना नगीना पर दिनांक 14 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज होना ज्ञात हुआ 

अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया है कि वह पूर्व में की गई घटनाओं से प्राप्त आभूषण और अन्य सामान को बेचने के लिए बिजनौर आए थे तथा उन्हें किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे क्योंकि उनके परिवार में शादी थी जिसके लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता थी 

बाइट : कृष्णा कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक बिजनौर


Post a Comment