BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : विभाग पर लापरवाही का आरोप, 47 बच्चे बारिश में टपकती कक्षाओं में पढ़ने को मजबूर

बिजनौर : विभाग पर लापरवाही का आरोप, 47 बच्चे बारिश में टपकती कक्षाओं में पढ़ने को मजबूर 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

कभी भी हो सकता है हादसा, चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बूंदरा कला स्थित प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है बारिश के दिनों में विद्यालय के दोनों कमरों में पानी आ जाता है और मासूम छात्र-छात्राएं टपकती हुए कमरों में पढ़ने के लिए मजबूर रहते हैं एक साल पहले विद्यालय के दो कमरे टूट कर गिर गए थे जिन्हें आज तक भी नहीं बनाया गया है

बिजनौर : विभाग पर लापरवाही का आरोप, 47 बच्चे बारिश में टपकती कक्षाओं में पढ़ने को मजबूर


बरसात के दिनों में स्कूल के परिसर में पानी भर जाता है जिससे गंदगी और कीचड़ फैल जाती है इसी कीचड़ में से होकर छात्राएं गुजरने के लिए मजबूर है विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीण कई बार इस मामले की शिकायत भी कर चुके हैं उसके बावजूद भी विद्यालय में मरम्मत का कोई भी काम नहीं कराया गया है

बूंदरा कला के प्राथमिक विद्यालय में दो कमरे हैं इन्हीं दो कमरों में बैठकर बच्चे पढ़ाई करते हैं बरसात के दिनों में   दोनों कमरे टपक रहे हैं जिससे काफी परेशानी हो है और विद्यालय में बच्चों की संख्या 47 है बूंदरा कला के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की स्थिति भी बहुत खबर है शौचालय में गंदगी होने से कभी भी बीमारी फैलने का डर बना हुआ है प्राथमिक विद्यालय की रसोई भी गंदगी में तब्दील हो चुकी है जिससे मिड डे मील नहीं बनाने में परेशानी आ रही है



Post a Comment