बिजनौर : पुलिस ने फर्जी लूट का बड़ा खुलासा किया
रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर
बिजनौर में पुलिस ने फर्जी लूट का एक बड़ा खुलासा किया जुए में पैसा हारने के लिए भाई ने ही रची साजिश, 1 किलो चांदी और 48 हजार की लूट की झूठी सूचना
बिजनौर- कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव बेगवाला (अमेरिका वाला) निवासी एक सर्राफ परिवार द्वारा लूट की सूचना पर पुलिस ने जब जांच की तो पूरा मामला ही फर्जी निकला।
क्या था मामला?
सर्राफ परिवार के छोटे भाई ने पुलिस को 112 पर सूचना दी थी कि उसकी 1 किलो चांदी और 48,000 रुपये लूट लिए गए इस मामले में मीडिया को ब्रीफ करते हुए एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सीओ सिटी और कोतवाली सिटी थाने की टीम गठित कर मामले की सघन जांच की गई।
जांच में खुली पोल:
हर बिंदु पर जांच करने के बाद घटना संदिग्ध लगी। जब सूचना देने वाले व्यक्ति के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें जुए और सट्टे के मामले सामने आए।
एसपी के निर्देश पर दोबारा जांच की गई तो आरोपी भाई ने खुद ही स्वीकार कर लिया कि घटना झूठी थी। उसने खुद ही अपनी गाड़ी गिरा ली थी और चोट को खुद ही क्रिएट किया था। उसी चोट के आधार पर उसने लूट की झूठी सूचना दी थी।
मकसद था गबन:
आरोपी का मकसद अपने भाई से मिले पैसे को जुए में लगाना और 1 किलो चांदी के आभूषणों को गबन करना था।
घटना झूठी पाए जाने पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Post a Comment