बिजनौर – विग पहनकर बाइक चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार
बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बिजनौर पुलिस ने शानदार सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है जो की चोरी करते समयके विग पहनता था और फरार हो जाता था
बिजनौर के अफजलगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। इसके साथ ही एक जली हुई अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विग पहनकर वारदातों को अंजाम देता था।
दरअसल, ग्राम मानियावाला निवासी मौहम्मद विशाल ने 4 अक्टूबर को थाना अफजलगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अफजलगढ़ के डूडा कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सोहेल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अफजलगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 84ए है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बरामद हुई, जिसे पेट्रोल डालकर जलाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिए नकली बालों की विग पहनकर अपराध करता था। आरोपी के मुताबिक दो दिन पहले उसने नैनीताल के थाना रामनगर क्षेत्र से एक बाइक चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए चोरी में इस्तेमाल बाइक को जला दिया था। इसके बाद 4 अक्टूबर की रात उसने अफजलगढ़ क्षेत्र से बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सबूत मिटाने और चोरी की बाइक बरामद होने से संबंधित धाराओं में भी बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाईट - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी बिजनौर

Post a Comment