बिजनौर : जलालपुर में पति-पत्नी के शव जंगल में मिले
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के जलालपुर कल से लापता पति-पत्नी का शव जंगल में पड़ा मिला दोनों पति-पत्नी सोमवार के दिन जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए थे कल से दोनों की तलाश की जा रही थी सुबह 9:00 बजे के करीब पत्नी का शव अर्धनगन अवस्था में नदी में मिला
जबकि कुछ दूरी पर पति का शव लटका हुआ मिला बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी कल अपने घर से जंगल गए थे और उसके बाद वापस नहीं आए बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जलालपुर के रहने वाले देशराज उर्फ छोटे उम्र 42 साल और उसकी पत्नी सुषमा लकड़ी काटने के लिए जंगल गए थे जब दोनों पति-पत्नी वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला सुबह लगभग 9:00 बजे दोनों के शव जंगल में मिले सूचना पर मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल और सीओ सिटी सिटी अभय पांडे मौके पर पहुंच गए
परिजनों ने बताया कि देशराज और उसकी पत्नी सुषमा दोनों तीन-चार दिन से इसी तरह जंगल में लकड़ी काटने जा रहे थे सोमवार के दिन जब वह लकड़ी काटने गए तो उसके बाद वापस नहीं आए कल उन्हें जंगल में खून के धब्बे डरती और चप्पल पड़े मिले परिजनों ने हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है
बाइट : मृतक देशराज की बहन

Post a Comment