BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : हनी ट्रैप मामले में पुलिस सख्त, अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज

बिजनौर : हनी ट्रैप मामले में पुलिस सख्त, अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज

इससे पहले भी हनी ट्रैप मामले में खुलासा करते हुए पांच लोगों को जेल भेज दिया था

हनीट्रैप : बब्बू लंगड़ा गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा

कई थानों में पांच मुकदमे दर्ज, सरगना समेत पांच आरोपी भेजे जा चुके जेल

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : हनी ट्रैप मामले में पुलिस सख्त, अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज

बिजनौर के चांदपुर चुंगी निवासी बब्बू लंगड़ा गिरोह लोगों को हनी ट्रैप मामले में फंसा कर ब्लैकमेल करके अवैध वसूली करता था मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की भी गंभीरता से जांच कर रही है बिजनौर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से गिरोह के फरार सदस्यों में भी हड़कंप मच गया 

हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करने वाले बब्बू लंगड़ा गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में हनीट्रैप से जुड़े पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। मुकदमे सामने आने के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार नजीबाबाद क्षेत्र में गिरोह से जुड़े दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं नूरपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य थानों में भी गिरोह की गतिविधियों से जुड़े मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में गिरोह द्वारा लोगों को फंसाकर मुकदमे में नाम डालने की धमकी देने और इसके बदले रकम वसूलने के आरोपों की जांच की जा रही है।

पुलिस इस मामले में गिरोह के सरगना बब्बू लंगड़ा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ और मुकदमों की जांच के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच करने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस की टीमें गिरोह के फरार साथियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हनीट्रैप के मामलों में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।


Post a Comment