बिजनौर : बिना परमिट लकड़ी का ट्रक छुड़ाने पहुंचे किसान नेता, रेंजर से नोकझोंक; 10 पर मुकदमा
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : सीज लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष समेत 9 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वनरक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि 5 सितंबर को 20-25 लोग रेंज कार्यालय पहुंचे, ट्रक छुड़ाने का दबाव बनाया, धरना-नारेबाजी की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसी दौरान रेंजर महेश गौतम और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बताया गया है कि बाद में पकड़ी गई लकड़ी के संबंध में ₹25 हजार की रसीद काटी गई।
नामजद: अजय त्यागी, डॉ. सचिन गुप्ता, अमरकांत शर्मा, शादाब उर्फ सद्दू, जफर इकबाल उर्फ चिटर, अफसर, विशाल, फैसल और शमीम। एक आरोपी अज्ञात है। इस पूरे मामले में डीएफओ का कहना है कि रात में लकड़ी से भरा एक अवैध ट्रक पकड़ा गया था ड्राइवर से ट्रक में भरी लकड़ी के कागज मांगे गए लेकिन उन्होंने कोई भी कागज नहीं दिखाया जिसको विभागीय रक्षा में लिया गया था
यह अवैध लकड़ी अफजलगढ़ से भरकर लाई जा रही थी बाद में किसान नेताओं ने अनुचित रूप से परिसर में धरना प्रदर्शन किया जो की उचित नहीं था और किसान जबरदस्ती बिना अनुमति के ट्रक को अपने साथ ले गए सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई
बाइट जय कुशवाहा फॉरेस्ट ऑफिसर

Post a Comment