BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : दो शव मिलने का मामला, DIG मुरादाबाद पहुंचे बिजनौर, अधिकारियों को दिए निर्देश

बिजनौर : दो शव मिलने का मामला, DIG मुरादाबाद पहुंचे बिजनौर, अधिकारियों को दिए निर्देश 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : दो शव मिलने का मामला, DIG मुरादाबाद पहुंचे बिजनौर, अधिकारियों को दिए निर्देश


बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जलालपुर काजी में पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में शव जंगल में मिले थे, डीआईजी मुरादाबाद पहुंचे बिजनौर, घटनास्थल का मुआइना किया, मामले को लेकर अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए 

मृतकों की पहचान गांव निवासी देशराज उर्फ छोटे (42-45 वर्ष) और उनकी पत्नी सुषमा (37 वर्ष) के रूप में हुई थी। दोनों सोमवार सुबह करीब 10 बजे गंगा खादर स्थित अपने खेत पर चारा और लकड़ी लेने गए थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी, दोनों शव जंगल में मिले थे। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। डीआईजी मुरादाबाद भी बिजनौर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली 

परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि परिस्थितियां सामान्य आत्महत्या जैसी नहीं लग रही हैं। पुलिस मामले पर जांच पड़ताल कर रही है 






Post a Comment