बिजनौर : आजाद समाज पार्टी की नेता पर FIR
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया आजाद समाज पार्टी की महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष रविता गौतम पर भी झूठी दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने और ब्लैकमेल करने का बड़ा आरोप लगा जिसको लेकर धामपुर थाने में उनके और 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
दरअसल आसपा नेता ने झूठी रिपोर्ट लिखा कर 10 लाख रुपए की डिमांड की रुपए न मिलने पर एक अन्य महिला से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर परिवाद दायर कराया इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आसपा नेता सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
पुलिस की माने तो आसपा नेता की उस गिरोह से भी अच्छी मिली भगत है जो दुष्कर्म के मामले में झूठी रिपोर्ट लिखा कर वसूली करता है बिजनौर थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी निवासी जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह के खिलाफ अब तक अलग अलग थानों में छह FIR दर्ज हो चुकी
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने नहटौर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराते हुए कहा कि 2021 में रविता गौतम ने जिला पंचायत के सदस्य पद का चुनाव लड़ा था चुनाव के दौरान उसकी जान पहचान रविता से हुई 2024 में उसके साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया
तो रविता ने उसके खिलाफ हल्दौर थाने में मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई और बाद में 10 लाख रुपए की मांग की गई रुपए न देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फसाने की धमकी दी गई
2025 में मंडावली और मंडावर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज कराए गए पुलिस ने जांच के बाद दोनों मामलों में अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी थी
उसके बाद 2026 में भी एक अन्य महिला को पीड़िता दिखाकर उसके और अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, एससी एसटी और पोक्सो एक्ट के तहत जिला न्यायालय बिजनौर में वाद दायर कराया गया
उल्लेखनीय है कि आजाद समाज पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रविता गौतम ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नहटौर सीट से आवेदन किया है रविता गौतम के खिलाफ फिर दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है

Post a Comment