BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्विलांस की मदद से चोरी का खुलासा

बिजनौर पुलिस को मिली सफलता, सर्विलांस की मदद से चोरी का खुलासा

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : थाना कोतवाली शहर पुलिस ने 11 सितंबर को हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गया लाखों रुपये का सोना-चांदी का माल भी बरामद किया है।

बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्विलांस की मदद से चोरी का खुलासा

आवास विकास कॉलोनी निवासी कुसुम पत्नी राकेश ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 11 सितंबर को दो महिलाएं उनके घर आईं। उन्होंने उनके बेटे को एप्पल फोन दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाया और घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गईं।

कुसुम की शिकायत पर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी की मदद से दोनों महिलाओं को ट्रेस किया।

बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के इल्जाम में अफसाना और नाजिया को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी महिलाएं भी आवास विकास कॉलोनी की ही रहने वाली हैं।

गिरफ्तार महिलाओं के पास से पुलिस ने 8 जोड़ी सोने के जेवर और 6 जोड़ी चांदी के जेवरात बरामद होने का दावा किया है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Post a Comment