बिजनौर को मिला नया पुलिस कप्तान : आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभाला कार्यभार
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर को मिला नया पुलिस कप्तान : आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभाला कार्यभार, पुलिस लाइन में सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत
बिजनौर, 22 अगस्त 2026 : जनपद बिजनौर की पुलिस कमान आज से नए हाथों में आ गई है। संभल से स्थानांतरित होकर आए तेज-तर्रार और तेज दिमाग वाले आईपीएस अधिकारी *श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई* ने बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया।
पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर और अधिकारियों ने किया स्वागत
नव नियुक्त एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का काफिला बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचा। पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस पर पहुंचते ही पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें *गार्ड ऑफ ऑनर* दिया और सशस्त्र सलामी दी। पूरे पुलिस लाइन परिसर में अनुशासन और गौरव के साथ उनका स्वागत किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर जनपद के दोनों अपर पुलिस अधीक्षक *एएसपी नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी देहात डॉ. प्रकाश सिंह*, , सीओ लाइन, सीओ सदर, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) सहित जनपद के सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत कप्तान का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पुलिस लाइन में सलामी लेने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया और कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।
कौन हैं नए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई?
श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई को उत्तर प्रदेश पुलिस के तेज-तर्रार और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वह जनपद *संभल* में एसपी के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई सराहनीय कार्य किए थे। बिजनौर में उनकी नियुक्ति को शासन के एक महत्वपूर्ण फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।
अभिषेक झा का हुआ गोंडा ट्रांसफर
गौरतलब है कि बिजनौर के पूर्व पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक झा* का हाल ही में शासन द्वारा जनपद *गोंडा* में स्थानांतरण किया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से बिजनौर एसपी का पद खाली था। अब शासन ने संभल से कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर भेजकर इस पद को भरा है।
नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करते ही पूरे पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है।




Post a Comment