BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सभासद लक्ष्मी अग्रवाल ने प्राचीन शिव पंचमुखी मंदिर मोहल्ला चौधरीयान में निजी खर्च से शुरू कराया सौंदर्यीकरण

बिजनौर : सभासद लक्ष्मी अग्रवाल ने प्राचीन शिव पंचमुखी मंदिर मोहल्ला चौधरीयान में निजी खर्च से शुरू कराया सौंदर्यीकरण

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : वार्ड 29 में विकास और आस्था का संगम : सभासद लक्ष्मी अग्रवाल ने प्राचीन शिव पंचमुखी मंदिर मोहल्ला चौधरीयान में अपने निजी खर्च से शुरू कराया सौंदर्यीकरण, खुद ब्रश उठाकर दिया सेवा का संदेश

बिजनौर : वार्ड 29 में विकास और आस्था का संगम : सभासद लक्ष्मी अग्रवाल ने प्राचीन शिव पंचमुखी मंदिर मोहल्ला चौधरीयान में अपने निजी खर्च से शुरू कराया सौंदर्यीकरण

बिजनौर, 22 अगस्त 2026: बिजनौर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 29 में आज विकास के साथ-साथ सेवा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। वार्ड की लोकप्रिय और कर्मठ सभासद *श्रीमती  लक्ष्मी अग्रवाल* ने आज अपने वार्ड का सघन निरीक्षण किया और वार्ड में स्थित प्राचीन *शिव पंचमुखी  मंदिर* के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का अपने स्वयं के खर्च पर शुभारंभ किया।

सभासद लक्ष्मी अग्रवाल सुबह से ही अपने वार्ड के दौरे पर थीं। उन्होंने वार्ड की गलियों, सड़कों, नालियों और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।


*सामाजिक कार्यों में सबसे आगे हैं लक्ष्मी अग्रवाल*

सभासद लक्ष्मी अग्रवाल केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज वार्ड के प्रमुख आस्था केंद्र प्राचीन शिव पंचमुखी  मंदिर में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य प्रारंभ कराया।

विशेष बात यह रही कि उन्होंने इस पुनीत कार्य की शुरुआत स्वयं अपने हाथों से की। उन्होंने ब्रश उठाकर मंदिर की दीवारों पर पेंट किया और रंगाई कार्य का श्री गणेश किया। उनका यह समर्पण देखकर वहां मौजूद वार्डवासी काफी प्रभावित हुए। सभासद ने कहा कि _"मंदिर हमारे वार्ड की आस्था का केंद्र है। इसकी साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह कार्य मैंने जनसेवा और प्रभु सेवा के भाव से अपने निजी खर्च से कराया है।"_ मंदिर समिति के सदस्यों ने भी सभासद के इस कदम का स्वागत किया।

*15 से अधिक सीसी रोड, नंबर वन साफ-सफाई - वार्ड में विकास की मिसाल*

वार्ड 29 में लक्ष्मी अग्रवाल के कार्यकाल को विकास का स्वर्णिम काल माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अपने कार्यकाल में अब तक उन्होंने वार्ड में *15 से अधिक सीसी रोड* का निर्माण कराया है, जिससे वर्षों से कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था को *नंबर वन* बना दिया है। नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और फॉगिंग के चलते वार्ड में स्वच्छता का माहौल बना हुआ है। वार्डवासियों ने बताया कि सभासद इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, पेयजल लाइन और नाली निर्माण के कई अन्य प्रस्ताव भी नगर पालिका में भेज चुकी हैं, जिन पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


*वार्डवासियों ने कहा - "अब तक की सबसे अच्छी सभासद, भविष्य की चेयरमैन"*

सभासद के इन कार्यों से वार्ड के लोग बेहद खुश हैं। वार्ड के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एक स्वर में सभासद लक्ष्मी अग्रवाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

वार्ड के लोगों का कहना है, _"लक्ष्मी अग्रवाल जी अब तक की सबसे अच्छी सभासद हैं। वह 24 घंटे वार्ड के लिए उपलब्ध रहती हैं। सुख-दुख में सबसे पहले पहुंचती हैं। उन्होंने वार्ड की सूरत बदल दी है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वह नगर पालिका अध्यक्ष बनेंगी और पूरे बिजनौर का इसी तरह विकास करेंगी।"_

मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य लोग, महिलाएं, युवा और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सभासद के सेवा भाव को नमन किया।



Post a Comment