बिजनौर : गुलदार के हमलों से 18 दिन में तीन बच्चों की मौत से दहशत का माहौल
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर वालों हो जाओ सावधान फिर से इंसान के खून का प्यासा हो गया आदमखोर गुलदार, 2 साल के मासूम बच्चे को दिन निकलते ही घर से उठाकर ले गया, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, गुलदार के हमले मे 18 दिन मे तीन बच्चों की मौत से दहशत का माहौल
दरअसल बिजनौर मे फिर गुलदार के हमले शुरु हो गए है। आज फिर शनिवार सुबह लगभग 5 बजे घर मे सो रहे राजवीर उर्फ़ वीरा के 2 साल के मासूम बेटे मोहित को गुलदार घर से उठाकर जंगल मे ले गया। और जब बच्चे की मौत हो गई तो करीब 500 मीटर दूर छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है, मृतक माता पिता का इकलौता बेटा था, तथा दो बेटिया है। गरीबी के कारण घर मे दरवाज़ भी नही था जिसके कारण गुलदार सीधा घर मे घुसा जब सो रहे मासूम को मुह मे दबाकर जंगल ले गया जहा उसको मौत के घाट उतार दिया।
18 दिन के अंदर गुलदार के हमले मे यह तीसरी मौत है। गुलदार लगातार मासूम बच्चों को अपना निवाला बना रहा है। लेकिन वन विभाग कुमकरण की नींद सो रहा है, घटना होने के बाद ही वन विभाग नींद से जागता है। आखिर कब तक बेकसूर बच्चे अपनी जान गवाते रहेंगे क्या सरकार को भी गरीब की जान की कोई परवा नही है।


Post a Comment