बिजनौर : गुलदार का कुत्तों पर हमला, लोगों में दहशत
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के धामपुर इलाके में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार ने गाय को अपना निवाला बना लिया साथ ही साथ गुलदार ने कुत्तों पर भी हमला किया है जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है
धामपुर थाना क्षेत्र के नगीना रोड पर स्थित गांव बनावली के जंगल में गुलदार ने हमला करके एक गाय को अपना शिकार बना डाला जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है नाराज़ ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत गुलजार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है इससे पहले मुल्तान ने रात में इलाके के दो कुत्तों पर भी पीछे भाग कर हमला किया जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है इस सब को लेकर ग्रामीण दहशत में है किसान खेतों पर काम करने से कतरा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही से गुलदार लगातार जानलेवा हमला कर लोगों की जान ले रहा है
गौरतलब है कि कल भी नजीबाबाद के खुशहालपुर गांव में आदमपुर गुलदार ने 7 साल के मासूम नक्श को हमला करके मौत के मुंह में पहुंचा दिया था जिले में गुलदारो की बढ़ती संख्या से आम जनमानस में दहशद फैल गई है किसान इस समस्या को लेकर सबसे अधिक परेशान है कि वह खेत पर जाकर कैसे सुरक्षित रूप से काम कर सके
ग्रामीण ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मेरे गांव में गुलदार ने यह दूसरी बात हमला किया है और गुलदार ने एक गाय पर हमला करके उसको मार दिया है जिससे गांव में लोग डर गए हैं और खेतों पर जाने से किसान दहशद को लेकर परेशान है अब देखना यह है कि वन विभाग इस आदमखोर गुलदार से किसानों को कैसे सुरक्षित करते हैं

Post a Comment