BREAKING NEWS

Big story

News

21 अक्टूबर को बिजनौर आएंगे राकेश टिकैत, नुमाइश मैदान में होगी किसानों की महापंचायत

21 अक्टूबर को बिजनौर आएंगे राकेश टिकैत, नुमाइश मैदान में होगी किसानों की महापंचायत

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत 21 अक्टूबर को बिजनौर के नुमाइश मैदान में पहुंचेंगे। नुमाइश मैदान में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महापंचायत की जानकारी दी।

21 अक्टूबर को बिजनौर आएंगे राकेश टिकैत, नुमाइश मैदान में होगी किसानों की महापंचायत

किसानों की प्रमुख मांगें:

1. गन्ना मूल्य ₹600 कुंतल: किसानों ने गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की। यूनियन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयास कर रहे हैं कि किसानों के गन्ने का मूल्य फैक्ट्री चलने से पहले बढ़ना चाहिए।

2. हाईवे के लिए जमीन का मुआवजा: बिजनौर में दो हाईवे निकल रहे हैं, जिनका सर्किल रेट कहीं तीन लाख है तो कहीं चार लाख रुपये है, जबकि बिजनौर में जमीन का वास्तविक रेट 10 लाख और 15 लाख रुपये प्रति बीघा है। यूनियन ने मांग की कि प्रशासन तहसील से जमीनों का सर्वे करा ले और उसका चार गुना मुआवजा दे।

3. औद्योगिक गलियारा: सुबहहेड़ी में औद्योगिक गलियारा बनने जा रहा है, जिसमें किसानों की 12 बीघा जमीन जा रही है। वहां भी सर्किल रेट वही 4 लाख रुपये बीघा है, जबकि वैल्यू ज्यादा है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा, "सरकार किसानों का शोषण कर रही है और हम किसी भी कीमत पर शोषण नहीं होने देंगे। किसान यूनियन ने डंडे और झंडे के बल पर हमेशा किसान की मदद की है।"


अन्य मुद्दे:

पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे जिले में अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं बने। गन्ना फैक्ट्री चालू होने के लिए तैयार है और गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ है। गेहूं की फसल 5 महीने बाद आएगी, उसका रेट अभी से तय कर दिया है, लेकिन गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया।

आगे की रणनीति: गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए 30 अक्टूबर को लखनऊ के डोली बाग गन्ना अनुसंधान केंद्र में किसानों की बड़ी पंचायत होगी।

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कहा कि प्रशासन फोर्स के माध्यम से बिजनौर में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर रहा है, हम फोर्स के दबाव में किसानों के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।



Post a Comment