बिजनौर : चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन से सियासी हलचल तेज, बिजनौर पहुंचेंगे बीएसपी से आकाश आनंद करेंगे जनसभा
रिपोर्ट : शकील अहमद बिजनौर
बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने बीजेपी पर किया हमला
आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और ए आई एम एम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को बताया भाजपा का षडयंत्र
बिजनौर में पहुंचेंगे बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की करेंगे घोषणा
इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता तान्या नागपाल ने कहा कि हम डोर टू डोर जा रहे हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है इस क्षेत्र में रोजगार की बहुत जरूरत है अगर हमें क्षेत्र की जनता जीता कर विधानसभा में पहुँचाती है तो यहां पर हम विकास की गंगा बहा देंगे
तान्या नागपाल ने आगे कहा कि अफजलगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की विशाल सभा होगी जिसमें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे
इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने कल होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया उन्होंने कहा कि कल बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन अफजलगढ़ में आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पहुंचेंगे
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से लोग पहुंचकर इस कार्यकर्ता सम्मेलन को कामयाब बनाने का काम करेंगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहां की आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और ए आई एम एम गठबंधन बीजेपी का षड्यंत्र है

Post a Comment