बिजनौर : यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात महा नवंबर का भव्य शुभारंभ
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया।
पुलिस लाइन बिजनौर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यातायात माह का शुभारंभ किया।
इस दौरान लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग न करने की अपील की गई।
साथ ही उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिस की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।



Post a Comment