BREAKING NEWS

Big story

News

वोट के लिए जनता को सिर्फ गुमराह करती है सपा-कांग्रेस: ब्रजेश पाठक

वोट के लिए जनता को सिर्फ गुमराह करती है सपा-कांग्रेस: ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री का इंडी गठबंधन पर तीखा हमला 

कहा - सपा प्रमुख प्रभु श्री राम से मांगे माफी 

वोट के लिए जनता को सिर्फ गुमराह करती है सपा-कांग्रेस: ब्रजेश पाठक

बरेली/लखनऊ, 18 नवंबर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को बरेली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट के लिए सपा, कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। इन दलों की राजनीति का केंद्र जनकल्याण नहीं, बल्कि सत्ता और वोट की चिंता रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी रोजा इफ्तार के आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर उत्साहित रहते थे, आज वही प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की बात कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम सबके हैं और तीनों लोकों के स्वामी हैं। वे करुणा और क्षमा के सागर हैं। सपा प्रमुख को प्रभु श्री राम से माफी मांगनी चाहिए। केवल दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे भाव, श्रद्धा और आचरण से अपनी आस्था प्रकट करनी चाहिए।

राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ बढ़ रहे आगे

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय प्रदेश में अपराध और माफिया का बोलबाला था। उस दौर में एक जिला, एक माफिया जैसी स्थिति बन गई थी। भाजपा सरकार ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने का काम किया है। कानून का राज स्थापित करना और आम नागरिक को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है।

जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं सपा-कांग्रेस

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार राष्ट्र प्रथम, जनसेवा और सबका साथ, सबका विकास है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर उन्होंने जाति एवं धर्म के आधार पर समाज को बांटने तथा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Post a Comment