BREAKING NEWS

Big story

News

जिलाधिकारी बिजनौर जोगिंदर सिंह ने एसपी के के बिश्नोई बिश्नोई के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी बिजनौर जोगिंदर सिंह ने एसपी के के बिश्नोई बिश्नोई के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

जिलाधिकारी बिजनौर जोगिंदर सिंह ने एसपी के के बिश्नोई बिश्नोई के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Bijnor : जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विदुर कुटी के समीप गंगा तट पर आयोजित होने वाले स्नान पर्व के दृष्टिगत की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा स्नान पर्व को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। गंगा तट पर साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, घाटों पर सुगम आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें तथा संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

निरीक्षण के अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत साकेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई, उप जिलाधिकारी सदर/मेला अधिकारी स्मृति मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment