BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : 25 अक्टूबर को नेपाली युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिजनौर : 25 अक्टूबर को नेपाली युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : तीन शातिर नेपाली बदमाशों ने एक नेपाली व्यक्ति की हत्या कर एक्सीडेंट में मौत का दिखावा कर हत्या को एक्सीडेंट में डाइवर्ट करने की कोशिश की जबकि पुलिस की जांच पड़ताल से तीन नेपाली आरोपी जेल की सलाखो के पीछे पहुंच गए

बिजनौर : 25 अक्टूबर को नेपाली युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया

25 अक्टूबर को हुई नेपाली युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एस पी बिजनौर के के के बिश्नोई ने बताया कि 25 अक्टूबर को साढ़े तीन बजे हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया 

28 अक्टूबर को अमित शाही ने लाश की पहचान अपने पिता अशोक बहादुर के रूप में की पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए हत्यारोपी शेर बहादुर निवासी नवार खेड़ा नैनीताल, कमल सिंह, करण बहादुर निवासी नेपाल को गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अशंक बहादुर शाही से उनकी जान पहचान थी 24 अक्टूबर को अशक बहादुर ने कोटद्वार में एक ठेकेदार से एक लाख 55 हजार रुपए लिए इस पेमेंट को लेकर उसको नेपाल जाना था इसी बीच तीनों आरोपियों ने कोटद्वार में शराब पी उसके बाद नजीबाबाद आ गए नजीबाबाद में आने पर एक बार फिर उन्होंने शराब के ठेके से शराब लेकर शराब पीनी शुरू कर दी अधिक नशा होने पर उन्होंने अश्क बहादुर की जेब से 155000 निकाल लिए 

इसके बाद उन्होंने अशोक बहादुर को तेज रफ्तार कर के सामने धक्का दे दिया जिससे कुशल कर अशोक बहादुर की मौत हो गई तीनों आरोपी फिलहाल कोटद्वार में रहकर मजदूरी करते थे प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी डॉक्टर के जी सिंह नजीबाबाद सी ओ और कोतवाल अमित कुमार भी मौजूद रहे


Post a Comment