BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सेंट मेरीज स्कूल में 12वें इंटर स्कूल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह का भव्य शुभारंभ

बिजनौर : सेंट मेरीज स्कूल में 12वें इंटर स्कूल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर। सेंट मेरीज स्कूल, बिजनौर में मंगलवार, 03 नवंबर को 12वें इंटर स्कूल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस समारोह में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 31 विद्यालयों के 1083 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं। समारोह के अंतर्गत नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, साहित्यिक एवं वक्तृत्व कला, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

बिजनौर : सेंट मेरीज स्कूल में 12वें इंटर स्कूल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिंह, आई.ए.एस., मंडलायुक्त, मुरादाबाद मंडल तथा विशिष्ट अतिथि श्री उमेश प्रताप सिंह, आई.ए.एस., जिलाधिकारी, बिजनौर के साथ बिजनौर डायोसिस शिक्षा समिति के अध्यक्ष बिशप विंसेंट नेल्लैपरम्बिल, सचिव फादर जोमी जोस, समारोह संयोजक फादर जिंटो, विद्यालय प्रबंधक फादर बाबू जॉर्ज एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लिन्सी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी विद्यालय परिसर में की गई है। प्रधानाचार्या सिस्टर लिन्सी ने बताया कि 03 से 05 नवंबर तक चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधक फादर बाबू जॉर्ज एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का विकास, आत्मिक उन्नति एवं नैतिक मूल्यों का निर्माण करना है।

विद्यालय प्रवक्ता आदित्य खन्ना ने सूचित किया कि समारोह के अवसर पर बिजनौर डायोसिस शिक्षा समिति द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।





सम्मानित विद्यार्थियों में आई.सी.एस.ई. बोर्ड से सेंट मेरीज स्कूल, बिजनौर के ध्रुव चहल (98.20%) तथा सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर की नैसा घिल्डियाल (98.20%) शामिल रहे। आई.एस.सी. बोर्ड के साइंस वर्ग में सेंट मेरीज स्कूल, बिजनौर की ख्याति गर्ग (99.25%) तथा कॉमर्स वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोटद्वार के माधव भाटिया (96.50%) को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी क्रम में यू.पी. बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सेंट मेरीज इंटर कॉलेज, मंडावली की नेहा रावी (92.83%) तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में इसी विद्यालय की अलीना खातून (87.20%) एवं सिमरन अंसारी (87.20%) को ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, आई.एस.सी. बोर्ड की साइंस वर्ग की मेधावी छात्रा ख्याति गर्ग को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए फादर मैथ्यू परक्कल अवार्ड प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बिशप जॉन वडक्कल, प्रोविंशियल सुपीरियर फादर बीजू वडक्कल एवं फादर फ्रांसिस सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Post a Comment