बिजनौर : सड़क की बदतर हालत को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट: शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर। नगीना रोड पर गड्ढों में है सड़क। सड़क की बदतर हालत को लेकर किसान और ग्रामीण परेशान हैं। आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर रशीद पुर गढ़ी में धरना प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सड़क के किनारे धरना देकर बैठ गए और सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।
आक्रोशित किसानों ने पीडब्ल्यूडी के हरेंद्र कुमार को बंधक बनाकर धरने पर अपने साथ बैठा लिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक एक्शन पीडब्ल्यूडी हरेंद्र कुमार को बंधक बनाकर धरने पर बैठा रखा था।
किसानों की चेतावनी
आक्रोशित किसानों का कहना है कि यदि है धरना देने के बाद भी यह टूटी हुई सड़क नहीं बनी तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment