BREAKING NEWS

Big story

News

शायर मीर अनीस के 148 वे यौमे वफ़ात पर नेशनल सेमीनार


अवधनामा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज प्रख्यात शायर मीरअनीस के 148 वे यौमे वफ़ात पर यादे अनीस के विषय पर नेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो शारिब रुदौलवी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ अम्मार रिज़वी , अति विशिष्ट अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रो सिराज अजमली  रहे मुख्य अतिथि फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष अतहर सगीर (तूरज ज़ैदी ) रहे संचालन ज़ीशान आज़मी ने किया ।

कार्यक्रम में मीर अनीस अवार्ड उनके परिवार के बाक़र हुसैन नजमी।  मीर नाइस सोज़्खानी अवार्ड हसन रज़ा , इशरत लखनवी अवार्ड शिया इंटर कॉलेज पूर्व प्रिंसिपल और मर्सिया निगार मुज़्तर जौनपुरी , हैदर नवाब जाफरी अवार्ड आरिश अब्बास , वक़ार रिज़वी मर्सिया तहक़ीक़ी अवार्ड क़ाज़ी असद और अनीस सनासी अवार्ड अमरोहा के अंजुम अब्बास नक़वी को दिया गया।  

अवधनामा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की चैरपर्सन तक़्दीस फातिमा की तरफ से घोषणा की गयी की 10 दिसंबर 2024 को मीर अनीस का 150 वान यौमे वफ़ात है तब तक हर साल ट्रस्ट की तरफ से इसी दिन सेमीनार का आयोजन किया जायेगा ताकि मीर अनीस की सेवाओं और योगदान को एक बड़े स्टेज के माध्यम से मन्ज़रे आम पर लाया जा सके।  


कार्यक्रम की शुरूआत तिलावत क़ुरआन मजीद से की गयी उसके मूसी रज़ा कार्यक्रम के बारे में बताया।  पूर्व सूचना उपनिदेशक वज़ाहत रिज़वी और ग़ुलाम अब्बास ने मीर अनीस पर मकाले पेश किया।  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रो सिराज अजमली ने मीर अनीस के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके शेर समाज को जागरूक करने और किसी भी ज़ालिम से न डरने का जज़्बा पैदा करते हैं उन्होने कहा कि मीर अनीस के मर्सिये में जज़्बा है जो किसी और में नहीं नज़र आता।  अतहरसगीर (तूरज ज़ैदी ) ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मीर अनीस के शेर को कुदरती ताक़त मिली थी लफ़्ज़ों कि शीरनी और तरतीब कि मिठास और मुहावरों का इस्तेमाल उनके शेर लोगों को पढ़ने पर मजबूर करते हैं।  उन्होने कहा कि अवधनामा एडुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कि पहल बहुत अच्छी है इससे पूर्व ट्रस्ट के संस्थापक वक़ार  रिज़वी ने पहल कि थी जो काफी कामयाब रही।

प्रोफ शारिब रुदौलवी ने कहा कि ट्रस्ट ने पूर्व में भी लोगों को जोड़ने और अदीबों को सामने लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये आज के दौर में मीर अनीस पर कार्यक्रम होना बहुत ज़रूरी है।  स्व वक़ार रिज़वी कि इच्छा थी मीर अनीस कि मज़ार के पास ही उन पर रिसर्च  सेंटर बने जिससे लोग उनकी मज़ार पर आयेऔर उनके बारे में जाने दूर से रिसर्च तो हो सकती है लेकिन हालात को नहीं समझा जा सकता

। डॉ अम्मार रिज़वी के मीर अनीस के नाम पर रिसर्च सेंटर और लाइब्रेरी बनाये जाने का समर्थन किया उन्होंने कहा कि मीर अनीस अकाज दौर कि भी ज़रूरत है मर्सिया पढ़ने वालों मर्सिया कहने वालों  और उर्दू अदब में आ रहे नए लोगों के लिए ज़रूरी है मीर अनीस को संजीदगी से पढ़े मर्सिया बचाने के लिए मीर अनीस को पढ़ना समझना ज़रूरी है।

Report-aamir rizvi (9335280142)



Post a Comment