*वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, हटाए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी*
लखनऊ। प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल से संबंधित एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि फिटनेस प्रमाण पत्र देने की एवज में बेरोजगार युवकों से रकम वसूली जा रही थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी है।
वायरल वीडियो आधार पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी गिरी को तत्काल प्रभाव से हटा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होहड़ौर भेज दिया गया है। इस प्रकरण को लेकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय को जांच अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी सीएम की ओर से तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

Post a Comment