BREAKING NEWS

Big story

News

Basti : बंदर से बचाई दो बच्चियों की जान...जब एलेक्सा ने कुत्ते की आवाज निकाली

Basti : बंदर से बचाई दो बच्चियों की जान...जब एलेक्सा ने कुत्ते की आवाज निकाली

शहर के आवास विकास काॅलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। 

Read more : AI doctor

निकिता ने सूझबूझ से न केवल अपनी और मासूम की जान बचाई बल्कि तमाम बेटियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की कि आधुनिक डिवाइस का सटीक इस्तेमाल करके किसी भी चुनौती से पार पाया जा सकता है। जो कोई भी बस्ती की इस बेटी की मुश्किल में इस होशियारी और समझदारी की बातों को सुन रहा है, वह तारीफ कर रहा है।Basti : बंदर से बचाई दो बच्चियों की जान...जब एलेक्सा ने कुत्ते की आवाज निकाली

रोचक किस्सा बस्ती का है हुआ यूं कि आवास विकास काॅलोनी में पार्क के पास स्थित अपनी बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। तभी एक बंदर अंदर घुस गया। वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा और जिससे बच्चियां डर गई, ऐसे में वो हमला भी करने वाला था । अचानक पास में बंदर से वो डर गई लेकिन हिम्मत नहीं हारी 

एलेक्सा को कमांड , बच गई जान 


15 महीने की वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां-मां की आवाज लगाने लगी। वहीं, निकिता भी डर गई। वह बताती है कि बंदर उन दोनों की तरफ काटने को दौड़ा। तभी उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस (alexa device) की तरफ गई और उसने समझदारी और दिमाग से काम लिया, उसके दिमाग की बत्ती जल गई। ऐसे कठिन हालात में उसने समझदारी से काम लिया उसने एलेक्सा (डिवाइस) को वाइस कमांड दिया कि कुत्ते की आवाज़ निकालो ताकि बन्दर डर जाए।

एलेक्सा ने बचाई जान 

वायस कमांड मिलते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं करने की तेज आवाज निकालने लगा। कुत्ते की नकली आवाज सुनकर बंदर डर कर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया, तब जाकर वो मुसीबत से निकली। परिवार के मुखिया सदस्य पंकज ओझा ने कहा कि ऐसे हालात में एलेक्सा का ऐसा इस्तेमाल भी हो सकता है। जिसके चलते कुत्ते ने बन्दर को डरा दिया इसके बारे में कभी सोचे भी नहीं था। एलेक्सा सूचना तक पहुंचने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपके व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है। यह आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। ट्रैफिक की जानकारी हो या और कोई काम हो एलेक्सा काफी मददगार है एलेक्सा आपको संगीत सुनाने में मदद कर सकता है। आपके लिए वीडियो प्ले कर सकता है। आप कहेंगे गुडनाइट तो यह कमरें की लाइट बंद कर सकता है। आपके मनमुताबिक मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है।

एलेक्सा के उपयोग पर काफी समय से बहस भी होती रही है। इससे निजता, गोपनीयता भंग होने की आशंका जाहिर की जा जाती रही है। दो साल पहले एक मामले में एलेक्सा के गलत कमांड के चलते एक बच्ची का जीवन खतरे में पड़ गया। एलेक्सा ने कमांड से 10 साल की एक बच्ची को प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली थी। इसकी भी काफी आशंका है कि बड़े और समझदार लोगों की अनुपस्थिति में घातक और बेतुके कमांड से एलेक्सा बच्चों को खतरे में डाल सकती है। हालांकि इस मामले के बाद सुधार करते हुए अमेजन ने बताया था कि उसने एलेक्सा की इस खामी को दूर कर लिया है।

Post a Comment