BREAKING NEWS

Big story

News

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, शुभम और प्राची टॉपर

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, शुभम और प्राची टॉपर 

UP BOARD RESULT: सीतापुर के एक ही स्कूल के दो बच्चे हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में टॉपर बने। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्राची ने दसवीं तो शुभम ने इंटर की परीक्षा में टॉप कर दिखाया है। 12वीं के टॉपर शुभम वर्मा को 500 में से 489 अंक मिले, 10वीं की टॉपर प्राची निगम ने 600 में से 591 अंक कड़ी मेहनत से हासिल किये हैं।

यूपी में 12वीं के टॉपर शुभम वर्मा को 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं तो वहीं 10वीं की टॉपर प्राची निगम को 600 में 591 अंक मिले हैं। यह दोनों एक ही स्कूल के हैं। यूपी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2024, शनिवार को जारी कर दिया गया।
यह दोनों एक ही स्कूल के हैं। यूपी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2024, शनिवार को जारी हुआ।

सीतापुर के स्कूल का जलवा 

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के घोषित नतीजे जिले के लिए स्वर्णिम इतिहास बन गए हैं। हाईस्कूल व इंटर में दोनों यूपी टॉपर एक ही विद्यालय के हैं। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। 

Read more : रिलायंस, बच्चो की शिक्षा 

प्राची निगम हाईस्कूल व शुभम वर्मा ने इंटर में प्रदेश में टॉप किया है। ये दोनों ही विद्यार्थी महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज के हैं। पिछले साल भी सीता इंटर कॉलेज की प्रियांशी सोनी ने हाईस्कूल में प्रदेश में पहला स्थान पाकर जिले का नाम रोशन कर दिया था।

UP Board 2024: टॉपर लिस्ट 

यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया है। हाईस्कूल और इंटर के छात्र अब अपना रिजल्ट जारी हुआ है।रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची, पास पर्सेंटेज आदि विवरण भी जारी कर दिए हैं

10वीं का रिजल्ट 89.55%

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए इस वर्ष 29 लाख से भी अधिक छात्र पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा है। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।

1. प्राची निगम

2. दीपिका सोनकर

3. नव्या सिंह

3. स्वाति सिंह

3. दीपांशी सिंह सेंगर

3. अर्पित तिवारी

इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% 

इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% रहा है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी यूपी बोर्ड इटंर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल हैं। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। इस वर्ष 12वीं में 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

इंटरमीडिएट के टॉपर

रैंक नाम

1. शुभम वर्मा 

2. विशु चौधरी

2. काजल सिंह

2. राज वर्मा

2. कशिश मौर्य

2. चार्ली गुप्ता

2. सुजाता पांडेय

2. शीतल वर्मा

3. कशिश यादव

3. आदित्य कुमार यादव

3. अंक्षा विश्वकर्मा

3. पलक सिंह

UP Boaed में हाईस्कूल में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर 6 छात्रों ने बाज़ी मारी हैं। इन बच्चों में 5 लड़कियां हैं और 1 लड़का है। इंटर की शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे शामिल हैं। इनमें सिर्फ 4लड़के हैं और 8 लड़कियां हैं।

यूपी बोर्ड है सबसे टफ 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणामों में सीतापुर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इसी स्कूल के शुभम वर्मा ने इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान हासिल किया है।
दोनों ने क्रमश: 98.50 एवं 97.80 फीसदी अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में सीतापुर के ही सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की नव्या सिंह और बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार पहाला की स्वाति सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के राज वर्मा और प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के कशिश मौर्या ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की। सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शीतल वर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की।

किसे मिला कौन सा स्थान 

इसके अलावा हाईस्कूल में फतेहपुर की दीपिका सोनकर ने दूसरा स्थान हासिल किया। जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर, प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में बागपत के विशु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सिद्धार्थनगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया की सुजाता पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया। रायबरेली के कशिश यादव, कानपुर नगर के आदित्य कुमार यादव, यूपी के फतेहपुर जिले के आंक्षा विश्वकर्मा, सिद्धार्थनगर जिले से की पलक सिंह ने तीसरा स्थान लाकर नाम रौशन किया ।

टॉपर्स सूची में दबदबा 

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर के मेधावियों ने कामयाबी का डंका बजाया है। प्रदेश स्तर पर टॉप करने के साथ जिले के मेधावियों ने टॉपर्स सूची में दबदबा कायम किया है। कोई आईएएस अफसर तो कोई डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहता है। सफलता के शिखर पर पहुंचे मेधावियों में अधिकतर किसान परिवार से हैं।

रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई

यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में प्रदेश व जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा के समय पढ़ाई का समय 12 घंटे तक हो गया। रिवीजन पर भी ध्यान दिया। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने टीचरों को देता हूं। शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन में ही यह सफलता मिल सकी है। आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं। पिता राजेश कुमार किसान हैं।- शुभम वर्मा, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद

डॉक्टर बनकर सेवा करने की चाह 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पिता सुनील मौर्य किसान हैं। घर में माता-पिता व स्कूल में शिक्षकों का काफी सहयोग मिला, इसकी बदौलत ही सफलता मिल सकी। नियमित पढ़ाई व रिवीजन से यह मुकाम मिला है। डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती हूं। - कशिश मौर्या, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद

कड़ी मेहनत से मिली सफलता 

पिता सुरेश चंद्र सफाई कर्मी हैं। इसके बाद भी पढ़ाई में काफी सहयोग किया। जहां भी समस्या आती थी, मार्गदर्शन करते थे। शिक्षकों का सहयोग रहा। यही वजह रही कि इंटर की परीक्षा में प्रदेश व जनपद में तीसरी रैंक मिली है। हाईस्कूल में यूपी में छठा स्थान हासिल किया था। भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हूं। छात्र-छात्राओं से यही कहना है, कि नियमित पढ़ाई करें। - शीतल वर्मा, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद

नियमित पढ़ाई से अच्छे नंबर मिले 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी व जनपद की टॉपर्स की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देती हूं। पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या आने पर सभी का काफी सहयोग मिलता था। नियमित पढ़ाई व रिवीजन से सफलता निश्चित मिलती है। डॉक्टर बनना लक्ष्य है। - साधना मौर्या, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद

Post a Comment