BREAKING NEWS

Big story

News

स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाई गई

आधुनिक भारत के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाई गई-कांग्रेस

लखनऊ, 20 अगस्त 2025 : आधुनिक भारत के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81 वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कालीदास चौराहा एवं राजीव चौक मॉल एवेन्यू स्थित स्व0 राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पूर्व सांसद श्री पी.एल. पुनिया जी एवं पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला जी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

आधुनिक भारत के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाई गई-कांग्रेस

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री पी.एल. पुनिया जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी ने राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पर जोर दिया जिसके लिए उन्हें शांतिदूत के नाम से नवाजा गया और उनकी जयंती को पूरे देश भर में “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

संगोष्ठी को पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री दीपक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकारनाथ सिंह, विजय बहादुर, अनीस अंसारी, आदि ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेन्द्र सिंह जी ने किया।






सद्भावना दिवस को सार्थक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन दोनों का संयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ0 आजाद बेग जी द्वारा किया गया। चिकित्सा शिविर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 जियाराम वर्मा जी की देखरेख में हुआ।

चिकित्सा शिविर में लगभग 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 1000 गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं बच्चों एवं जरूरतमंदों को अनुभवी निशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ दवाईयाँ उपलब्ध कराई गई एवं निशुल्क रक्त परीक्षण भी किए गए।

रक्तदान शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए महादान किया गया। आज के रक्तदान शिविर में 103 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ0 आजाद बेग, डॉ0 अमित कुमार राय, डॉ0 श्रवण कुमार गुप्ता, मेंहदी हसन, अनामिका यादव, अमानुरर्हमान खान, शिव बहादुर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, एडवोकेट गोलू पाठक, प्रमोद राजपूत, मनोज भार्गव जिला महासचिव, राम बक्श सिंह, अमित कुमार गौतम, इरशाद अली,  प्रभात गुप्ता, आरिफ खान, मनीष यादव आदि शामिल रहे।

Read More......

रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी

अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर

Uttar Pradesh.......

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक

बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम

Special : 

Read more : HIPAA-Compliant Telehealth SEO Services

Read more : मेडिकल लापरवाही (Medical Malpractice) और वकील की भूमिका

Stem Cell Therapy Ki Lahat Kya Hai? भारत में स्टेम सेल थेरेपी की लागत-पूरी जानकारी हिंदी में (Stem Cell Therapy Cost in India)

चिकित्सा शिविर के समाप्त होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने आज के शिविर को सफलतापूर्ण संपन्न कराने वाले सभी चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मचारियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी ने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त व समावेशी बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए। उनका मानना था कि देश का युवा जागरूक, ऊर्जा से भरपूर और देश का निर्माता है। युवा देश की राजनीति में भागीदारी कर सकें और अपने मत के जरिए देश की दिशा तय कर सके। जिसके लिए उन्होंने युवाओं की मतदान आयु 21 वर्ष से 18 वर्ष कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक ठोस कदम उठाया जिसके चलते देश के करोड़ों युवाओं को पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिला, उनकी राजनीतिक चेतना और भागीदारी में वृद्धि हुई।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्यजोन के अध्यक्ष श्री सुशील तिवारी सोनू पंडित की मौजूदगी में पुराना किला स्थित लखनऊ मानटेसरी कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में रमेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बब्लू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, बिजय बहादुर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ0 रिचा शर्मा, सुशीला शर्मा, राम बरन गौतम, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी, अयूब सिद्दीकी, गिरिजाशंकर अवस्थी, नरेश बाल्मीकि, आलोक कुमार त्रिपाठी, नरेन्द्र त्रिपाठी, मुन्नालाल भारती, सुशील बाल्मीकि, अखिलेश वर्मा, अनिल शुक्ला, किश्वर जहां, एडवोकेट अभय सिंह, फखरुल इस्लाम, अभिमन्यु विश्वकर्मा, उबेद खान, इशरत अली,  नकी रजा, संजय श्रीवास्तव, आरपी त्रिपाठी, मोहम्मद फैजान, रजनेश शुक्ला, राजेंद्र धानुक,  गोपाल चौधरी, सच्चिदानंद नाथ, जेब मलिक, अब्दुल कबीर, मोहम्मद इलियास, अब्दुल कादिर, अय्यूब सिद्दिकी, अजय वर्मा, रामचंद्र राम, विनोद रावत, शबाब रजा, बाबा पांडे, मोहम्मद कासिम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

विशेष-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश पर प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी एवं महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव द्वारा नारी स्वास्थ्य संकल्प के तहत सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया गया। श्रीमती ममता चौधरी ने मलिन बस्ती, पाण्डेय तालाब एवं ऐशबाग एवं श्रीमती अनामिका यादव ने डोढ़न खेड़ा, उतरठिया एव मवइया गाँव में वितरित किया।

Post a Comment