BREAKING NEWS

Big story

News

समाजवादी पार्टी की बड़ी ख़बरें

प्रतिष्ठित लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

दिनांकः24.08.2025 समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज

पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में मेरठ के भाजपा के कई प्रमुख नेताओं सहित तेलंगाना, मुजफ्फरनगर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तथा समाजवादी पार्टी की जीत के लिए हर प्रयास करने का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा छोड़कर मेरठ की मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती दीपू मनोठिया बाल्मीकि, श्री विपिन मनोठिया, अमित प्रधान जाटव, विनीत मनोठिया तथा उमेश भारद्वाज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। हैदराबाद तेलंगाना के श्री निर्मल गोयल, मीरापुर मुजफ्फरनगर के श्री समुद्र सेन जाटव पूर्व प्रधानाचार्य, मुजफ्फरनगर के ही श्री संजीव जाटव, अर्पित जाटव तथा हसनपुर अमरोहा के श्री निगम प्रधान ने भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

योगासन चैम्पियन जनपद फतेहपुर की नीतू सिंह सपा मुखिया से मिलीं 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में योगासन चैम्पियन जनपद फतेहपुर की नीतू सिंह अपने पिता श्री जितेन्द्र सिंह के साथ मिली। श्री अखिलेश यादव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विख्यात कमेडियन श्री राजीव निगम भी मौजूद थे।  

सुश्री नीतू सिंह छठी एशियन योगासन स्पोटर््स चैम्पियनशिप पिजौरा (यूएई) में प्रथम स्थान पर रहीं और 16 देश के प्रतिस्पर्धियों को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। वे अन्य स्पधियों में 4 बार राज्य गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। सुश्री नीतू सिंह ने बताया कि वे खुद की मेहनत से यहां तक पहुंची है। उनको श्री सुशील पटेल बिंदकी तथा डॉ. दुर्गेश कुमार ने बहुत प्रोत्साहित किया।   

दिव्यांग छात्रों के शोषण के सम्बंध में ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मिलकर दिव्यांग छात्रों के शोषण के सम्बंध में ज्ञापन दिया। डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उनके लिए निःशुल्क योजना की व्यवस्था की गई थी। अब दिव्यांग छात्रों को निकाला जा रहा है। नई-नई नियमावली बनाकर उनके हितों पर आघात किया जा रहा है। परीक्षाओं में मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है। दिव्यांग छात्रों को उपकरण मिलने में असुविधा हो रही है।

विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्र प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री इसरार अहमद, ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक दिनेश यादव, विशाल गौतम, पवन कुमार, नीलम कुमारी, अनुज वर्मा, खुशबू शामिल है।

दिव्यांगजनों ने मुलाकात कर समस्याएं बतायी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आये दिव्यांगजनों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं बतायी तथा ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन आज परेशानी में है। भाजपा सरकार ने दिव्यांगजनों से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। जो योजनाएं चल रही थी उन्हें ठीक ढंग से नहीं लागू किया गया। दिव्यांगजनों से जुड़ी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार है। उन्हें मिलने वाले सामानों की क्वालिटी बहुत खराब है। प्रदेश में लाखों लाख दिव्यांगजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाजवादी सरकार में जो सुविधाएं दी गयी थी वह भी नहीं मिल रही है।

दिव्यांगजनों ने ज्ञापन में जो सुझाव दिया है उसे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। दिव्यांगों को उनका हक और आरक्षण दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी विगलांग आयोग का गठन करेगी। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। दिव्यांगो को ग्राम पंचायतों, नगरो और शहरों में दुकान उपलब्ध कराएगी। दिव्यांगों को घर हेतु आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। पेंशन की राशि बढ़ाकर पेंशन का वितरण किया जाएगा। अस्पतालों और सरकारी बसों में विशेष सुविधा दी जाएगी। दिव्यांगों के कल्याण के लिए विशेष बजट रखा जाएगा। कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने आये हुए सभी दिव्यांगजनों का आभार प्रकट करते हुए किसान नेता श्री हरेन्द्र ताऊ का धन्यवाद दिया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक अतुल प्रधान एवं आशु मलिक, किसान नेता श्री हरेन्द्र ताऊ सहित सर्वश्री अजित कुमार आजाद, शकील अहमद, धर्मेन्द्र यादव, अहसान सैफी, अमित शर्मा, पवन, संजय यादव, रिसायत राजा, वीरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र जाखड़, दिनेश सिंह, चाणक्य नागर, गौरव चौधरी, पुष्पेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र कपिल खाटीयान, प्रत्यपाल नाला, पदम राठी तथा अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment