BREAKING NEWS

Big story

News

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में संगठन को और अधिक धार देने की बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में संगठन को और अधिक धार देने की बनी रणनीति 

लखनऊ की सभी क्षेत्रीय इकाइयों का होगा पुनर्गठन एवं विस्तार 

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए औऱ अधिक मुखर होकर आवाज उठाएगा आदर्श व्यापार मंडल : संजय  गुप्त 

उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने के लिए सरकारी खरीद में प्रदेश के व्यापारियों को मिले प्राथमिकता : संजय गुप्ता 

ओडीओपी की तरह एल डी एल टी योजना शुरू की जाए : संजय गुप्ता 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में संगठन को और अधिक धार देने की बनी रणनीति


23 नवंबर, रविवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के अयोध्या  रोड  स्थित प्रदेश कार्यालय  में संगठन की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक धार देने की योजना बनाई गई तथा संगठन की सभी क्षेत्रीय इकाइयों का चरणबद्ध तरीके से पुनर्गठन एवं विस्तार किये जाने की योजना बनाई गई संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के व्यापार को बचाना एवं बढ़ाना उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की प्राथमिकता है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल एक-एक व्यापारी को संगठन से जोड़ते हुए हर समस्या के समाधान के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाएगा तथा व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारियों के सम्मान और स्वाभिमान में अभिवृद्धि करने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेगा उन्होंने सरकार से उत्तर प्रदेश के व्यापारियों  के  व्यापार  को बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश में  की जाने वाली सभी सरकारी खरीदों में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग की। तथा जिला स्तर पर जिले के व्यापारियों को प्राथमिकता दिए जाने की अपील की ताकि उत्तर प्रदेश के व्यापारियों का व्यापार  बढ़े बैठक में व्यापारियों द्वारा प्रदेश में ओडीओपी की तरह एल डी एलटी योजना (लोकल डिस्ट्रिक्ट लोकल ट्रेडर) शुरू किए जाने की मांग की गई बैठक में नगर निगम द्वारा हाउस टेक्स बकाया पर सुबह सुबह व्यापारियों की दुकानें सील किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया व्यापारियों ने कहा नगर निगम बाजारों से अतिक्रमण हटाता नहीं है, केवल व्यापारियों से राजस्व  वसूली पर पूरा ध्यान रहता है ,यातायात जाम की समस्या ,बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण, हाउस टैक्स  के गलत बिल, लखनऊ विकास प्राधिकरण से संबंधित मुद्दे भी पदाधिकारियों ने  उठाए सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की भी योजना बनाई गई 

कोर कमेटी की बैठक में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी , प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड,नगर महामंत्री संजीव जैन ,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी ,लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष जैन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,लखनऊ उपाध्यक्ष मो फुरकान, मोहम्मद रिजवान, मसीह उजमा गाँधी , मनोज अग्रवाल,ट्रांसगोमती  प्रभारी मनीष पाण्डेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांज गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे

Read More : 

Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा 

Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला 

Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints

नर्सेस संघ का 18वां द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन- जिन्दगी बचाने में नर्सों की भूमिका अहम : ब्रजेश पाठक

वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटर पहचानें, शिकायत करें

Report : Aamir Rizvi, 9335280142

Post a Comment